सलमान, अर्पिता और आयुष
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान ने 2014 में आयुष शर्मा के साथ शादी की। दोनों के दो बच्चे- आहिल शर्मा और आयत शर्मा हैं। सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू में उस वक्त को याद किया जब उनकी आयुष शर्मा से पहली मुलाकात हुई थी। सलमान खान ने कहा, हम पहले यह फिल्म कर रहे थे। हमारे पास अभी भी स्क्रिप्ट है। यह मेरे लिए थी, लेकिन मैं उस उम्र को पार कर चुका था। फिल्म का शीर्षक 'मेरा पंजाबी निकाह' था। सोहेल मेरे पास आया और उसने कहा कि वह किसी और की तलाश करने की योजना बना रहा है। उसने मुझे बताया कि जिम में वह किसी को जानता है, जो इस करेक्टर के लिए एकदम सही है।