फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप की तरह विलेन ना बन पाया, लेकिन एड की दुनिया का बेताज बादशाह है प्राण का ये बेटा

Wed, 24 May 2017 11:00 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 11
सुनील सिकंद
अक्सर देखा गया है कि बाप अगर बड़ा फिल्म स्टार है तो लोग उसके बच्चों से भी उसी तरह की उम्मीद लगाते हैं, लेकिन कई बार ये उम्मीदें टूट जाती हैं। जरूरी तो नहीं कि अगर बाप बड़ा स्टार है तो बेटा भी उतना ही बड़ा एक्टर बने...और फिर ये भी जरूरी नहीं कि बेटा भी बाप की तरह ही एक्टर बने।
विज्ञापन

2 of 11
सुनील सिकंद - फोटो : http://pransikand.com
बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जो जिन्होंने अपने जमाने में फिल्मी परदे से लेकर लोगों के दिलों पर राज किया, लेकिन उनके बच्चे फिल्मी दुनिया में आकर फ्लॉप हो गए। हालांकि उन्होंने बाकी क्षेत्रों में खूब नाम कमाया।
विज्ञापन

3 of 11
सुनील सिकंद
अब एक्टर प्राण के बेटे को ही ले लीजिए। प्राण अपनी बेहतरीन अदाकारी और उम्दा डायलॉग डिलिवरी के चलते हिंदी सिनेमा के सबसे कद्दावर अभिनेताओं में से एक थे। वो एक ऐसे कलाकार रहे जिन्होंने हीरो से लेकर विलेन के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया।

उनके टैलेंट को दादा साहेब फाल्के जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, लेकिन क्या आप उनके बेटे के बारे में कुछ जानते हैं ? वो क्या करते हैं कुछ पता है ?

4 of 11
सुनील सिकंद
प्राण के दो बेटे और एक बेटी हैं। उन्हीं में से एक हैं सुनील सिकंद। सुनील काफी मशहूर एड फिल्ममेकर हैं। सुनील को पिता से एक्टिंग विरासत में मिली थी। वो चाहते तो एक्टिंग में ही करियर बना सकते थे। पिता के रसूख के बल पर उन्हें अच्छी-खासी फिल्में भी मिल जातीं, लेकिन सुनील शायद अपने दम पर ही कुछ करना चाहते थे।
विज्ञापन

5 of 11
सुनील सिकंद
कुछ ऐसा जिससे ना सिर्फ उन्हें खुद पर गर्व हो बल्कि उनके पिता को भी गर्व हो कि उनके बेटे ने एक्टिंग से इतर किसी और फील्ड में उनका नाम रोशन किया है। सुनील इसमें कामयाब हो भी गए।
विज्ञापन

6 of 11
सुनील सिकंद
आज वो इंडिया के टॉप एड फिल्मफेकर्स में से एक हैं जिनकी तूती बोलती है। सुनील सिकंद आलिया भट्ट से लेकर श्रद्धा कपूर तक कई टॉप स्टार्स के साथ सक्सेसफुल विज्ञापन बना चुके हैं। इसके अलावा वो कई और विज्ञापन बना चुके हैं जिनमें कोल्ड ड्रिंक से लेकर गाड़ियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

7 of 11
सुनील सिकंद - फोटो : pransikand.com
सुनील के लिए इससे बड़ी उप्लब्धि और क्या होगी कि उन्हें ब्रिटिश सिंगर डीडो ने अपने लिए एक वीडियो डायरेक्ट करने के लिए साइन किया। इस वीडियो के लिए इंडिया से पांच मशहूर निर्देशकों को चयन हुआ था लेकिन उनमें डीडो को सुनील का आइडिया पसंद आया।

8 of 11
सुनील सिकंद - फोटो : pransikand.com
बचपन से सुनील फिल्मों को लेकर पागल थे, खासकर पिता प्राण और अमिताभ बच्चन की फिल्मों को लेकर। अमिताभ और प्राण की 'अमर अकबर एंथोनी' तो सिद्धार्थ ने करीब 19 बार देखी।

9 of 11
सुनील सिकंद
धीरे-धीरे जैसे बड़े हुए तो सुनील को अहसास हुआ फिल्में उनकी दुनिया नहीं हैं। अब उन्हें एड फिल्में अच्छी लगने लगीं थीं। 2002 में सुनील ने अपने दोस्त के एक बैंड के लिए म्यूजिक वीडियो बनाया जिसे काफी पसंद किया गया।

इसके बाद उन्होंने एक एंटरटेनमेंट चैनल के लिए काम किया जिसमें वो ना सिर्फ प्रोमो हैड थे बल्कि लिखते और एडिटिंग भी करते थे।

10 of 11
अपनी मां के साथ सुनील सिकंद
आजकल सुनील बूटपॉलिश डॉट कॉम के लिए एड डायरेक्ट करते हैं। उनके डायरेक्ट किए कुछ विज्ञापनों को अवॉर्ड्स तक मिल चुके हैं। उनकी एक फिल्म नेशनल ज्योग्राफिक चैनल का हिस्सा थी और इसे 2013 में एबी अवॉर्ड्स में सिल्वर मेडल मिला।
विज्ञापन

11 of 11
प्राण
आज प्राण भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने बेटे की इस कामयाबी पर उन्हें फक्र जरूर महसूस होता होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें