फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: बॉबी देओल ने पिता और बहनों के साथ शेयर की बेहद पुरानी तस्वीर, धर्मेंद्र ने लिखा- लव यू 

Mon, 15 Nov 2021 06:22 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने अपने बचपन की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। जिसमें उनके पिता दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पहाड़ियों के बीच एक लाउंजर पर बैठे हैं। बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिल वाले इमोजी बनाये हैं। इस खूबसूरत पारिवारिक तस्वीर में  बॉबी देओल पिता धर्मेंद्र की गोद में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। बॉबी की बहनें विजेता और अजिता धर्मेंद्र के बगल में लाउंजर पर बैठी हैं। तस्वीर में धर्मेंद्र कैमरे की तरफ देखकर मुस्करा रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉबी देओल की उम्र उस वक्त एक साल से भी कम रही होगी। पिता धर्मेंद्र ने उन्हें बड़े प्यार से अपनी गोद में पकड़ा हुआ है। अपने जमाने के लोकप्रिय और हर दिल अजीज अभिनेता धर्मेंद्र ने भूरे रंग का ब्लेजर और भूरे रंग की पैंट पहनी हुई है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि यह उस वक्त की है जब देओल परिवार बच्चों के साथ छुट्टी पर गया हो। हालांकि, बॉबी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह तस्वीर कहां की है और कब खींची गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस तस्वीर पर अभिनेता धर्मेंद्र ने कमेंट करते हुए लिखा है 'लव यू माय डार्लिंग किड्स। यादगार स्मृतियां।' बॉबी देओल के फैन्स उनकी पिता के साथ इस पुरानी और दुर्लभ तस्वीर को देखकर खुश हैं और जमकर प्यार बरसा रहे हैं। 

4 of 5
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्टर अभिषेक बच्चन और दर्शन कुमार ने भी इस पोस्ट की प्रतिक्रिया में दिल वाला इमोजी बनाया है। गौरतलब है कि पिछले महीने बॉबी ने अपने भाई सनी देओल को बर्थडे विश करने के लिए भी एक दुर्लभ तस्वीर शेयर की थी। जिसमें बॉबी, सनी, अजिता और विजेता एक साथ घूमते हुए दिख रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता धर्मेंद्र के पहली पत्नी प्रकाश कौर से दो बेटे और दो बेटियां हैं। वहीं दूसरी पत्नी दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां-ईशा देओल और अहाना देओल हैं। बॉबी नेटफ्लिक्स पर पेंटहाउस में दिखाई देंगे, जिसमें अर्जुन रामपाल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस तस्वीर को 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें