बॉबी देओल, सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' से बॉलीवुड में फिर से वापसी करने जा रहे हैं। सालों बाद बॉबी फिल्म में अपने डैशिंग अवतार के साथ नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि निश्चित तौर पर यह फिल्म बॉबी देओल का करियर संवार देगी। बॉबी ने फिल्म के लिए अपने फिजीक पर काफी काम किया। इसका पूरा श्रेय सलमान खान को जाता है। सलमान ने ही बॉबी को फिल्म में दमदार रोल दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
बॉबी देओल
हाल ही में बॉबी ने अपनी पर्सनल लाइफ और कमबैक को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा, 'करीब चार साल तक मेरे पास कोई काम नहीं था। मेरे शरीर ने काफी वेट गेन कर लिया था और मैं खूब शराब पीने लगा था लेकिन मेरी पत्नी और बच्चों ने मुझ पर विश्वास बनाए रखा। वो लगातार अपने मीडिया इंटरव्यूज के दौरान बड़े-बड़े खुलासे करते नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बॉबी देओल ने अपने भतीजे करण देओल को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
3 of 5
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने फिल्म पत्रकार अनुपमा चोपड़ा को इंटरव्यू देते हुए करण देओल को शर्मीला लड़का बताया है। बॉबी देओल ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि करण उन्हें देखते ही भाग खड़े होते हैं। बॉबी ने बताया मैं तो कूल चाचा हूं लेकिन उसके बावजूद भी करण मुझे देख भाग जाता है।
4 of 5
बॉबी देओल
बॉबी ने आगे बताया, 'हम सब जानते है कि इस उम्र में बच्चों की सोच क्या होती है तो मैं भी बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देता। जब मैं छोटा था तो मैं भी अपने बड़ों से दूर रहने की कोशिश करता था। हालांकि जिस तरह से भइया मुझ पर नजर रखते थे, मैं वैसा नहीं है। मैं करण को पूरी आजादी देने में भरोसा रखता हूं। मैं जब छोटा था तो भइया मुझे कहीं भी बाहर नहीं जाने देते थे। मैं जब भी बाहर जाने की कोशिश करता था तो मुझे घर में रुकने का ही आदेश दे दिया जाता था। वो न तो खुद जाते थे और न ही मुझे पार्टी करने जाने देते थे।’
बात करें बॉबी देओल के फिल्मों की तो 'रेस 3' ही नहीं, बॉबी इस साल कुछ अन्य फिल्मों में भी नजर आएंगे। इनमें से एक है 'यमला पगला दीवाना फिर से' और 'हाउसफुल 4' में नजर आएंगे।