बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में वह पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आ रहे हैं। वह रणबीर कपूर के विरोधी यानी खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने फिल्म में निभाए अपने किरदार के बारे में बात की। बॉबी देओल का कहना है कि वह भाग्यशाली थे कि उन्हें निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की नई फिल्म 'एनिमल' में भूमिका मिली, क्योंकि इससे उन्हें रणबीर कपूर के साथ अभिनय करने का मौका मिला। अभिनेता ने कहा कि वह रणबीर कपूर के फैन हैं और फिल्म में उन्हें ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला, जिसने वास्तव में उन्हें चुनौती दी।