फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: कभी खुशी कभी गम के लिए करण ने सभी दिग्गजों को एक ही दिन किया था साइन, जानें किसने दी थी यह सलाह?

Sun, 15 Oct 2023 07:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्मकार करण जौहर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने करियर में वह अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं, जिनमें कभी खुशी कभी गम का नाम भी शामिल है। यह उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक है। 
Singham Again: सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण के लुक के कायल हुए फिल्मी सितारे, जानें किसने क्या कहा?
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, काजोल, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसे इंडस्ट्री के दिग्गजों ने अभिनय किया था। पिंकविला से बातचीत के दौरान करण ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी खुशी कभी गम के सेंट्रल स्टार को एक ही दिन साइन किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता ने साझा किया कि जब उन्होंने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की तो उनके पिता को लगा कि वह पागल हो गए हैं। उन्होंने उन्हें सभी छह कलाकारों को एक ही दिन साइन करने की सलाह दी। अपनी फिल्म के 25 साल पूरे होने के अवसर पर फिल्ममेकर ने मुंबई में तीन विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की। धर्मा प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा खुद की थी। 

4 of 5
करण जौहर-रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में करण जौहर ने लंबे समय के बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी की है। फिल्म रॉकी और रानी के प्रेम कहानी के लिए उन्होंने सात साल बाद डायरेक्टर की कुर्सी संभाली थी। इससे पहले उन्होंने रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ ऐ दिल है मुश्किल बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में कामयाब रही। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया, जिसकी वजह से टिकट खिड़की पर यह फिल्म 150 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही।
Richa Chadha: 'फुकरे 3' की सफलता का जश्न मना रही हैं ऋचा चड्ढा, बोलीं- 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर मिली खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें