फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora Birthday: जब पहली बार अरबाज से तलाक पर बोलीं थी मलाइका, कहा था- सबको लगता था...

Sat, 23 Oct 2021 02:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
डांस नंबर और अपनी फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा बी- टाउन की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं। शनिवार को मलाइका अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका अब बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन ने एक प्यारी तस्वीर साझा कर मलाइका को जन्मदिन की बधाई दी है।

मलाइका ने 12 दिसंबर 1998 को सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी की थी। लेकिन दोनों साल 2017 में अलग हो गए। तलाक के बारे में पूछे जाने पर दोनों ने काफी समय तक चुप्पी साधे रखी लेकिन एक चैट शो के दौरान मलाइका ने अपने तलाक की अर्जी पर सुनवाई से ठीक पहले की रात के बारे में बात की थी। इससे पहले लोगों को लगता था कि अरबाज और मलाइका का तलाक अर्जुन कपूर की वजह से हुआ था।
विज्ञापन

2 of 4
malaika, arbaaz - फोटो : Social Media
अरबाज और मलाइका प्रशंसकों की मनपसंद जोड़ियों में से एक थे। 19 के साल के रिश्ते के यूं अचानक टूटने से सभी हैरान थे। तलाक के बाद मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था- “ जब लोगों को हमारे तलाक के बार में पता चला तो सभी ने कहा- ऐसा मत करो! एक बार फिर से सोच लो। कोई भी आपको नहीं कहेगा कि हां, जाओ तलाक ले लो। मैं भी इसी चीज से गुजरी। तलाक होने से एक दिन पहले भी मेरे परिवार ने मुझे साथ बिठाया और मुझसे फिर से पूछा, क्या तुम अपने निर्णय से खुश हो? आपका परिवार हमेशा आपका अच्छा ही सोचेगा और वे भी यही कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
मलाइका ने कहा था- अकसर कोई आप पर ही ऊंगली उठाते रहे, मुझे लगता है ये इंसानी फितरत है जिसे बदला नही जा सकता। हम इस रिलेशन से खुश नहीं थे। हम एक-दूसरे को खुश नहीं रख पा रहे थे जिसकी वजह से आसपास के लोगों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा था।
विज्ञापन

4 of 4
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
आपको बता दें कि मलाइका और अरबाज का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान है। अभिनेत्री अक्सर अपने बेटे के साथ तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस  इन दिनों 'भूत पुलिस' फेम एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें