फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को अभी तक नहीं मिला सच्चा प्यार! एक या दो नहीं इतने लोगों के साथ जुड़ चुका है नाम

Sat, 19 Nov 2022 07:19 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। ब्यूटी क्वीन सुष्मिता अपनी फिल्मों के अलावा लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों बटोर चुकी हैं। अभी तक के करियर में अभिनेत्री का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन आज भी वह सिंगल ही हैं। सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को गोद ले रखा और उनके साथ रहती हैं। वहीं, 19 नवंबर 1975 को जन्मी अभिनेत्री आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं और ऐसे में हम आपको अभिनेत्री के लव अफेयर के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभी तक किन लोगों के साथ अभिनेत्री का नाम जुड़ चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सुष्मिता सेन,विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम भट्ट
सुष्मिता सेन का सबसे पहले नाम निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। दोनों की मुलाकात 1996 में आई फिल्म 'दस्तक' की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय सुष्मिता 201-21 साल की थीं और दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। लेकिन विक्रम शादीशुदा थे और ऐसे में यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। कहा जाता है कि सुष्मिता की वजह से ही विक्रम भट्ट का अपनी पत्नी से तलाक हो गया था।

Celebs Bungalows: मन्नत हो या प्रतीक्षा, सेलेब्स क्या सोचकर रखते हैं अपने बंगलों के नाम?
विज्ञापन

3 of 8
रणदीप हुड्डा, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा
सुष्मिता सेन का नाम रणदीप हुड्डा के साथ भी जुड़ा था और दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता था। दोनों की नजदीकियां 'कर्मा और होली' के दौरान बढ़ी थीं और उनके अफेयर की खबरें भी मीडिया में खूब छाई थीं। रणदीप और सुष्मिता ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया।

ATAL: अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे पंकज त्रिपाठी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

4 of 8
बंटी सचदेव, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बंटी सचदेव
सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव के साथ भी सुष्मिका का नाम जुड़ा और दोनों को कई बार साथ में देखा भी जाता था। बंटी उस समय सुष्मिता के मैनेजर थे और ऐसे में दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। लेकिन दोनों के रिश्ते को महज अफवाह ही समझा गया था।

Liger: ब्लैक मनी को व्हाइट में बदलने के लिए बनाई गई 'लाइगर'? ईडी ने कसा शिंकजा, 15 घंटे तक की पूछताछ
विज्ञापन

5 of 8
मुदस्सर अजीज, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
मुदस्सर अजीज
फिल्म 'दूल्हा मिल गया' की शूटिंग के दौरान सुष्मिता की नजदीकियां निर्देशक मुदस्सर अजीज के साथ बढ़ने लगी थीं। कहा जाता है कि सुष्मिता मुदस्सर के प्यार में इतनी दीवानी थी कि उनके घर जाकर ही रहने लगी थीं। हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।

Govinda Naam Mera: विक्की कौशल के साथ कॉमेडी की डोज के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन रिलीज होगी गोविंदा नाम मेरा
विज्ञापन

6 of 8
वसीम अकरम, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
वसीम अकरम
पाकिस्तान के मशहूर खिलाड़ी वसीम अकरम के साथ भी सुष्मिता के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। एक टीवी शो के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की और न ही इसे स्वीकार किया। बताया जाता है कि दोनों कुछ ही समय के लिए साथ थे।

Dhanush-Aishwarya: पहली मुलाकात का वो किस्सा, जब एक स्ट्रगलिंग एक्टर अपने ही गुरु की बेटी पर हार बैठे थे दिल
विज्ञापन

7 of 8
रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
रोहमन शॉल 
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों साथ ही में रहते थे और रोहमन की सुष्मिता की बेटियों से भी बॉन्डिंग काफी अच्छी है। वहीं, पिछले साल के अंत में सुष्मिता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ब्रेकअप का एलान कर दिया। हालांकि अभी भी दोनों को साथ में देखा जाता है।

Kartik Aaryan: लवर बॉय की इमेज छोड़ अगली फिल्म में इस किरदार में नजर आएंगे कार्तिक, कर रहे कड़ी मेहनत
विज्ञापन

8 of 8
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी
लिस्ट में आखिरी नाम ललित मोदी का आता है। ललित मोदी के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने दोनों की शादी की खबरों की चर्चाएं तेज कर दी थीं। लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने शादी नहीं की वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर की खबरों ने काफी लंबे समय तक खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सुष्मिता को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था और अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था। वहीं, खुलकर सुष्मिता ने अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा बात नहीं की है।

Bollywood: हॉलीवुड के इन कलाकारों ने बॉलीवुड में काम कर बटोरीं सुर्खियां, एक फिल्म के बाद ही हो गए गायब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें