फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: 12 साल में कितनी बदल गईं हैं 'प्रतिज्ञा', कभी साड़ी पहन पूजा गौर ने जीता था फैंस का दिल

Tue, 01 Jun 2021 01:46 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा गौर - फोटो : Instagram
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पूजा गौर को आप 'प्रतिज्ञा' के नाम से भी बखूबी जानते होंगे। साड़ी पहनकर और साधारण से लुक में प्रतिज्ञा ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। आज अभिनेत्री पूजा गौर अपना जन्मदिन मना रही हैं, उनका जन्म 1 जून 1991 को अहमदाबाद में हुआ था। पूजा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी के चर्चित शो 'कितनी मुहब्बत है' के जरिये की थी। इस शो के बाद पूजा ने टीवी के कई शोज में काम किया। 

प्रतिज्ञा बन हुई थीं मशहूर
उन्होंने सपना बाबुल का, बिदाई, ये रिश्ता क्या कहलाता है, मायके से बंधी डोर, एक थी नायिका, जैसे कई धारावाहिकों में काम किया। इसके अलावा पूजा टीवी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी सीरियल 'प्रतिज्ञा' से मिली। साधारण सी दिखने वाली 'प्रतिज्ञा' अब काफी बोल्ड हो चुकी हैं। अगर आपने पूजा गौर का ट्रांसफॉर्मेंशन अब तक नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। तो चलिए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस के ट्रांसफॉर्मेशन की कुछ खास तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
पूजा गौर - फोटो : Instagram
पूजा गौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। पूजा गौर के बोल्ड लुक देखकर उनके फैंस भी दंग रह गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
पूजा गौर - फोटो : Instagram
तस्वीरों में पूजा गौर का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिल रहा है। उन्हें देख पहचान पाना मुश्किल है कि ये वही पूजा हैं जो प्रतिज्ञा के किरदार में नजर आई थीं। पूजा के फैंस भी उनका ये मेकओवर देख हैरान हैं। फैंस की हैरानी उनके कमेंट्स से पता चलती है।

4 of 5
पूजा गौर - फोटो : Instagram
बोल्ड एक्ट्रेस पूजा गौर बीच में सावधान इंडिया को होस्ट करते हुए नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने फिल्म 'केदारनाथ' में एक्ट्रेस सारा अली खान की बहन का रोल निभाया था। फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा गौर - फोटो : Instagram
पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस पूजा गौर टीवी एक्टर राज सिंह अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में थीं। 10 साल के इस रिश्ते को पूजा और राज ने आपसी सहमति के साथ साल 2020 में खत्म कर दिया। एक्ट्रेस ने रिश्ता खत्म करते हुए नोट शेयर किया था और लिखा था, 'चाहे जिंदगी हमें अलग रास्तों पर ले जाए लेकिन हम दोनों के बीच जो प्यार और सम्मान है, वो जिंदगी भर रहेगा। मैं हमेशा उसके लिए अच्छा ही चाहूंगी क्योंकि वो मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा रहा है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें