फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

R Madhavan: किसी हीरोइन से कम नहीं हैं आर माधवन की पत्नी सरिता, लाइमलाइट से दूर इस क्षेत्र में कमा रहीं नाम

Tue, 01 Jun 2021 12:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर. माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
जाने माने अभिनेता आर माधवन का आज जन्मदिन है। 1 जून 1970 को झारखंड के जमशेदपुर में उनका जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम रंगनाथन माधवन है जिसमें 'रंगनाथन' उनके पिता का नाम है। माधवन ने मुंबई के के सी कॉलेज से पब्लिक स्पीकिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बतौर सिक्षक काम करने लगे। फिल्मों में आने से पहले माधवन ने कई टीवी सीरीयल्स में काम किया।

मैडी के नाम से हुए लोकप्रिय
माधवन ने 'रंग दे बसंती', '3 इडियट्स', 'तनु वेड्स मनु', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में भी अहम भूमिका निभाई है। ये उनकी यादगार फिल्में हैं। इसके अलावा वह साउथ की फिल्मों में भी काम करते हैं। साउथ में माधवन की काफी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड के फैंस उन्हें मैडी के नाम से भी जानते हैं। माधवन के बारे में तो आप बखूबी जानते ही होंगे लेकिन आज हम उनकी पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं....
विज्ञापन

2 of 5
आर. माधवन पत्नी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
माधवन ने बतौर मुख्य अभिनेता करियर की शुरुआत 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म से की थी। इस फिल्म में उनके साथ दीया मिर्जा नजर आईं थीं। माधवन बेशक कम फिल्में करते हैं लेकिन उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। माधवन ने साल 1999 में सरिता बिर्जे संग सात फेरे लिए। लेकिन शादी तक ये रिश्ता कैसे पहुंचा इसकी कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 5
आर. माधवन पत्नी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें दोनों की पहली मुलाकात 1991 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई थी। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद माधवन कम्युनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग की क्लासेस लेने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सरिता से हुई। क्लासेस के बाद सरिता को एयरहोस्टेस की जॉब मिल गई तो वो एक दिन माधवन को शुक्रिया कहने पहुंचीं। सरिता ने उनसे डिनर के लिए कहा और इस तरह से दोनों की दोस्ती हुई।

4 of 5
आर. माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
अपने रिश्ते के बारे में एक इंटरव्यू में माधवन ने बताया था कि 'सरिता मेरी स्टूडेंट थीं। उसने मुझे एक दिन डिनर के लिए पूछा। मैं एक सांवला लड़का था ऐसे में मैंने सोचा कि ये मेरे लिए एक मौका है। धीरे-धीरे हमारे बीच दोस्ती हुई और उसका साथ मुझे अच्छा लगने लगा। मैंने इस रिश्ते को आगे बढ़ने दिया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
r madhavan - फोटो : social media
करीब आठ साल डेट करने के बाद दोनों ने 1999 में शादी कर ली। उनकी शादी ट्रेडिशनल तमिल स्टाइल में हुई थी। दोनों का एक बेटा वेदांत है जिसका जन्म साल 2005 में हुआ था। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। माधवन अपने बेटे के साथ भी कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। माधवन की पत्नी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। उनका ऑस्ट्रिया में क्लोदिंग स्टोर है। इसके अलावा वह फ्लाइट अटेंडेंट भी रह चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें