फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरैया के मना करने पर टूटा था देव आनंद का दिल, लंच ब्रेक में कल्पना कार्तिक से रचा ली थी शादी

Fri, 18 Sep 2020 06:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कल्पना कार्तिक और देव आनंद - फोटो : फाइल
देव आनंद की पत्नी कल्पना कार्तिक का जन्म 19 सितंबर साल 1931 को लाहौर में हुआ था। कल्पना का असली नाम मोना था लेकिन फिल्मों में आते ही निर्देशक चेतन आनंद ने उन्हें नया नाम दे दिया था। देव आनंद और कल्पना की शादी का किस्सा बहुत चर्चित हुआ था। कैसे लंच ब्रेक में दोनों ने शादी रचा थी, ये जानना बड़ा दिलचस्प है।
विज्ञापन

2 of 5
देव आनंद और सुरैया - फोटो : फाइल
लाखों दिलों पर राज करने वाले देव आनंद का दिल मशहूर अभिनेत्री सुरैया पर आ गया था। देव और सुरैया का प्यार फिल्म विद्या की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। उन्होंने एक हादसे में सुरैया की जान बचाई थी। उस समय सुरैया एक बड़ी अभिनेत्री थीं और देव आनंद अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। लेकिन इसके बावजूद दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबने लगे थे।
विज्ञापन

3 of 5
देव आनंद - फोटो : फाइल
अपनी आत्मकथा 'रोमांसिग विद लाइफ' में देव आनंद ने बताया कि, 'काम के दौरान सुरैया से मेरी दोस्ती गहरी होती जा रही थी। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता था जब हम एक दूसरे से बात ना करें। अगर आमने- सामने बात नहीं हो पा रही हो तब हम फोन पर घंटों बात करते रहते थे। जल्द ही मुझे समझ आ गया कि मुझे सुरैया से प्यार हो गया है।'

4 of 5
देव आनंद - फोटो : फाइल
'लेकिन सुरैया की नानी इस प्रेम कहानी में सबसे बड़ी अड़चन थीं। सुरैया के घर में नानी की इजाजत के बगैर कुछ भी नहीं होता था। हमारी प्रेम कहानी की वो विलेन थीं। इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि सुरैया मुस्लिम थीं और मैं हिंदू।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देव आनंद और कल्पना कार्तिक - फोटो : फाइल
सुरैया और देव आनंद का रिश्ता इस वजह से टूट गया। और फिर उनकी जिंदगी में एंट्री हुई कल्पना कार्तिक की। साल 1954 में फिल्म 'टैक्सी ड्राईवर' के सेट पर देव आनंद फिल्म की कल्पना कार्तिक को देखकर उनकी तरफ आकर्षित हो गए थे। फिल्म के सेट पर ही दोनों के बीच प्यार हुआ। फिर एक दिन दोनों ने लंच ब्रेक में शादी कर ली। अपने जीवन के आखिरी दिनों तक कल्पना कार्तिक, देव आनंद के साथ रही थीं।

'सुशांत के पैसों पर पार्टी किया करती थीं रिया', फार्म हाउस के पूर्व मैनेजर का बड़ा खुलासा





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें