फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: ब्वायफ्रेंड-किसिंग सीन और किरदार, जब बिपाशा बसु ने खोला 'अजनबी' से 'जिस्म' तक हर 'राज'

Wed, 17 Nov 2021 01:21 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिपाशा बसु - फोटो : instagram
विज्ञापन
बिपाशा बासु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म अजनबी से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की प्रेमिका सोनिया का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म से बिपाशा को वो पहचान नहीं मिली जो वो बॉलीवुड में चाहती थीं। अजनबी के बाद बिपाशा बासु ने साल 2002 में फिल्म ‘राज’ में काम किया। इस फिल्म में बिपाशा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म मे बिपाशा के साथ डिनो मोरिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी, ये फिल्म बिपाशा बासु के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी।

निर्देशक ने कहा नहीं मिलेगा बॉयफ्रेंड

एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में बिपाशा बासु ने इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म राज के निर्देशक विक्रम भट्ट उनसे खूब नाराज  हो गए थे। बिपाशा ने कहा, ‘जब मेरी फिल्म ‘राज’ रिलीज हुई थी तो लोग मेरे से इस कदर डरने लगे थे कि विक्रम भट्ट ने मुझे ये तक कह दिया था कि राज 3 रिलीज होने से पहले बिपाशा जल्दी-जल्दी बॉयफ्रेंड ढूंढ लो। क्योंकि इस फिल्म के बाद तुम्हें कोई बॉयफ्रेंड नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : Social Media
कहा लोग तुमसे डरेंगे

बिपाशा बासु ने कहा कि निर्देशक विक्रम भट्ट ने उनसे ये भी कहा था कि तुमसे लोग इस फिल्म के बाद डरेंगे और तुम्हें कोई भी बॉयफ्रेंड नहीं मिलेगा। लेकिन मैंने विक्रम से कहा कि मुझे बॉयफ्रेंड जरूर मिलेगा’। इसी के साथ अपने करियर के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि ‘फिल्म जिस्म में मैंने एक किरदार निभाया था। मैं इस फिल्म में काम करने के लिए खुद ही पूजा भट्ट और महेश भट्ट के पास पहुंच गई थी कि वो मुझे इस फिल्म में ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : instagram/bipashabasu
मैं हमेशा कुछ हटकर करना चाहती थी

जब मैं फिल्म जगत में आई थी तो उस समय ऐसा माना जाता था कि अभिनेत्रियां बहुत ज्यादा बोल्ड नहीं हो सकती। लेकिन मैं हमेशा कुछ अलग और हटकर करना चाहती थी, इसलिए मैंने जिस्म जैसी फिल्म में काम करने का फैसला लिया। मैं अपनी छवि को तोड़ना चाहती थी। मैंने जिस्म में बोल्ड सीन दिया क्योंकि जॉन उस वक्त मेरे बॉयफ्रेंड थे।

4 of 5
बिपाशा बसु - फोटो : instagram/bipashabasu

रणबीर कपूर को नहीं करना चाहती थी किस

मीडिया से खास बातचीत के दौरान बिपाशा बासु ने ये भी खुलासा किया था कि बचना ए हसीनों के दौरान उन्हें रणबीर कपूर को किस करना था, लेकिन वो किसिंग सीन नहीं करना चाहती थीं। जिसकी वजह से वो यशराज के पास पहुंच गई थीं। लेकिन उन्होंने स्क्रिप्ट बदलने के लिए साफ तौर पर मना कर दिया और उन्हें अंतत रणबीर कपूर के साथ वो सीन करना पड़ा।

विज्ञापन

5 of 5
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

करण सिंह ग्रोवर से की शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने साल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। हाल ही में दोनें वैकेशन पर मालदीव गए थे और यहां से एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। बिपाशा की ये तस्वीरें उनके फैन्स को भी काफी पसंद आ रही है। बिपाशा करण के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले जॉन अब्राहम और डिनो मोरिया को डेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next