70 और 80 के दशक में ऐसी कई हीरोइनें रहीं जो शुरूआत में तो सितारे की तरह चमकीं लेकिन जल्द ही गायब भी हो गईं। हालांकि उनकी निजी जिंदगी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। ऐसी ही एक हीरोइन रहीं बिंदिया गोस्वामी...वही बिंदिया जिन्होंने फिल्म 'गोलमाल' में अपनी खूबसूरत एक्टिंग और मासूमियत से लाखों लोगों का दिल जीता।
ये भी पढ़ें - सलमान को फूटी आंख नहीं सुहाते ये पांच लोग, देखते ही खौल जाता है खून
विज्ञापन
2 of 6
बिंदिया गोस्वामी
एक तरफ जहां लोग उनकी खूबसूरती का गुणगान कर रहे थे वहीं एक हीरो था जो उन पर मर मिटा था। बिंदिया भी उस हीरो की दीवानी हो गईं थीं। ये हीरो थे विनोद मेहरा। विनोद मेहरा पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन बिंदिया उन्हें देखते ही उनकी कायल हो गईं थीं। कई फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया और काम करने के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।
ये भी पढ़ें - खुद 'बाहुबली' भी अंजान था कटप्पा के इस राज से, जानने के लिए देखनी पड़ी फिल्म
विज्ञापन
3 of 6
बिंदिया गोस्वामी
किसी को भी दोनों के अफेयर के बारे में सालों तक भनक नहीं लगी। लेकिन एक दिन अचानक बिंदिया गोस्वामी और विनोद मेहरा के करीबी ने मीडिया में खबर फैला दी कि पहले से ही शादीशुदा विनोद मेहरा ने बिंदिया गोस्वामी से शादी कर ली है।
इस खबर से तो जैसे चारों तरफ आग ही लग गई। तमाम अखबारों और मैग्जीन में दोनों की शादी और अफेयर की खबरों को चटखारे लेकर लिखा जाने लगा। कहा तो ये भी जाता है कि विनोद मेहरा और बिंदिया ने घर से भागकर शादी की थी। दोनों की शादी से विनोद मेहरा की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया। मेहरा की पत्नी मीना ब्रोका के भाईयों ने मेहरा और बिंदिया गोस्वामी को धमकी दी कि अगर दोनों जल्द ही अलग नहीं हुए तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा।
ये भी पढ़ें - रजनीकांत का लकी चार्म था ये सुपरस्टार, हर फिल्म में लेने की जिद करते थे
4 of 6
बिंदिया गोस्वामी
इस धमकी से तो मानों बिंदिया गोस्वामी के होश ही उड़ गए। स्थिति और बिगड़ गई..और फिर वो वक्त भी आ गया जब बिंदिया गोस्वामी अपने परिवार और विनोद मेहरा के परिवार की नजरों से बचने के लिए एक होटल से दूसरे होटल छिपती डोल रहीं थीं। जब स्थिति हद से बाहर हो गई तो एक दिन अचानक ही बिंदिया गोस्वामी फिल्ममेकर जे पी दत्ता के साथ भाग गईं।
ये भी पढ़ें - 'बाहुबली 2' को रजनीकांत का सलाम, कह गए इतनी बड़ी बात
विज्ञापन
5 of 6
बिंदिया गोस्वामी
बिंदिया गोस्वामी के इस कदम ने विनोद मेहरा को गहरा धक्का पहुंचाया। उनकी आंखों के सामने ठीक वही स्थिति आ गई जैसी उनकी वजह से उनकी पत्नी मीना के सामने आई थी....बिंदिया के लिए विनोद मेहरा अपनी पत्नी मीना को छोड़कर घर से चले गए और वही बिंदिया किसी और के लिए विनोद मेहरा को छोड़कर चली गईं।
ये भी पढ़ें - फिल्म के लिए मनीषा कोइराला ने बनाया ऐसा हाल, वीडियो वायरल
बिंदिया गोस्वामी ने फिर जे पी दत्ता से शादी कर ली। उसी वक्त ये बात पता चली कि बिंदिया कुछ वक्त से जे पी दत्ता को डेट कर रहीं थीं। कई लोगों ने कहा कि बिंदिया गोस्वामी ने विनोद मेहरा को इसलिए छोड़ा क्योंकि विनोद मेहरा का करियर ढलान पर था..वो पहले जैसे स्टार नहीं थे। हालांकि सच क्या है ये कोई नहीं जानता।
विनोद मेहरा ने बिंदिया को अपनी जिंदगी में वापस लाने की काफी कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और फिर वो जे पी दत्ता से शादी के बंधन में बंध गईं। आज विनोद मेहरा इस दुनिया में नहीं हैं जबकि बिंदिया गोस्वामी हंसी-खुशी अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।
ये भी पढ़ें - उस रात सलमान और विवेक के बीच हुई थी ये बातें, क्या है उन 41 फोन कॉल्स का राज ?