फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: शो में सबसे ज्यादा फीस ले रहे जय भानुशाली, जानें आपके पसंदीदा कंटेस्टेंट्स की कमाई

Thu, 07 Oct 2021 11:43 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 का नया सीजन शुरू हुए अभी कुछ ही दिन ही हुए हैं और घर में घमासान शुरू हो चुका है। बिग बॉस के इस सीजन में हर रोज नए ट्विस्ट आ रहे हैं। एक ओर जहां कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाईयां दर्शकों को पसंद आ रही है वहीं तेजस्वी का चुलबुला अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। इस सीजन की खास बात है कि शो में इस बार कई बड़े कलाकारों ने हिस्सा लिया है। इनमें जय भानुशाली से लेकर करण कुद्रा और शमिता शेट्टी का नाम शामिल है। जैसा की हम सब जानते हैं कि इस शो में आने के बाद कंटेस्टेंट्स को शोहरत के साथ साथ दौलत भी मिलती है। शो का हिस्सा बनने के लिए ये सेलेब्स मोटी फीस भी वसूल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किस कंटेंस्टेंट की फीस इस सीजन में सबसे ज्यादा है। 
 
विज्ञापन

2 of 16
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली 
टीवी अभिनेता और होस्ट जय भानुशाली को इस सीजन का सबसे महंगा कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह प्रति वीक11 लाख रुपये ले रहे हैं। मतलब उनकी रोजाना की फीस करीब 1.65 लाख रुपए हैं। 
विज्ञापन

3 of 16
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी प्रकाश 
बिग बॉस 15 की सबसे चुलबुली कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश जय भानुशाली के बाद उन्हें ज्यादा रकम मिल रही है। वह हर हफ्ते के 10 लाख रुपये मिल रहे हैं, यानी रोजाना वह लगभग 1.50 लाख रुपये फीस ले रही हैं।

4 of 16
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram
करण कुंद्रा
एक्टर और होसेट करण कुंद्रा को भी बिग बॉस से मोटी रकम मिली है। रिपॉर्ट्स के अनुसार वह हर हफ्ते 8 लाख रुपये ले रहे हैं यानि रोजाना के लगभग 1.20 लाख रुपये।
 
विज्ञापन

5 of 16
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी
बिग बॉस ओटीटी में का सफर पूरा कर चुकी शमिता शेट्टी बिग बॉस 15 का भी हिस्सा हैं। उन्हें हर हफ्ते के 5 लाख रुपये मिलते हैं यानि रोजाना उन्हें 70 हजार रुपये मिल रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 16
अकासा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अकासा सिंह
अकासा सिंह बिग बॉस में हर हफ्ते के लिए 5 लाख रुपये दिए जा रहे हैं, यानी रोजाना उन्हें 70 हजार रुपये मिल रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 16
डोनल बिष्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
डोनल बिष्ट
एक्ट्रेस डोनल बिष्ट को बिग बॉस में हर हफ्ते के 4 लाख रुपये मिल रहे हैं। मतलब उन्हें रोजाना के करीब 50 हजार रुपये मिलते हैं।

8 of 16
विधि पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विधि पांड्या
विधि पांड्या को हफ्ते के 4 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है, जिसका अर्थ है कि उन्हें प्रति दिन 50 हजार रुपये मिलते हैं।

9 of 16
उमर रियाज और ईशान सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
उमर रियाज
आसिम रियाज के भाई उमर रियाज को हर हफ्ते 3 लाख रुपये मिल रहे है, यानी लगभग 40 हजार रुपये प्रति दिन।

10 of 16
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक सहजपाल
बिग बॉस ओटीटी के पूर्व कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल हफ्ते के 2 लाख रुपये दिए जा रहे हैं , यानी प्रति दिन 30 हजार रुपये।

11 of 16
डोनल बिष्ट, ईशान सहगल - फोटो : Instagram
ईशान सहगल को भी हफ्ते के 2 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

12 of 16
निशांत भट्ट - फोटो : instagram
बिग बॉस ओटीटी के फर्स्ट रनर-अप निशांत भट को भी 2 लाख रुपये का हिए जा रहे है, यानी प्रति दिन 30 हजार रुपये।

13 of 16
मीशा अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
मीशा अय्यर को हफ्ते के 2 लाख रुपये मिल रहे हैं, जिसका मतलब प्रति दिन लगभग 30 हजार रुपये।

14 of 16
विशाल कोटियन - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल कोटियन हर हफ्ते 2 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

15 of 16
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
साहिल श्रॉफ को हर हफ्ते 1.5 लाख रुपये मिल रहे हैं, जिसका अर्थ है कि प्रति दिन 20 हजार रुपये।
विज्ञापन

16 of 16
सिम्बा नागपाल - फोटो : सोशल मीडिया
सिम्बा नागपाल सबसे कम वेतन पाने वाली प्रतियोगी हैं और उन्हें प्रति सप्ताह 1 लाख रुपये दिए जा रहे हैं, जिसका अर्थ है प्रति दिन 15 हजार रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें