बिग बॉस के घर रोज किसी का किसी मुद्दे पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। खेल अपने चौथे हफ्ते में पहुंच गया है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच खेल में जीत को लेकर जज्बा भी बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से शो में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा और टास्क को रद्द करवाना आम हो गया है। बिग बॉस में इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क का कोई नतीजा नहीं निकला, ऐसे में घरवालों को कैप्टन बनने का एक और मौका बिग बॉस की तरफ से दिया गया। लेकिन इस प्रक्रिया को भी घरवाले प्रतीक की वजह से पूरा नहीं कर पाए, जिस वजह से हर कोई प्रतीक पर भड़कता नजर आया। इतना ही नहीं, करण ने तो प्रतीक से बदला लेने की बात तक कह दी।
हुआ ये कि, बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टन बनने का एक और मौका दिया। इस दौरान एक प्रक्रिया हुई, जिसमें घरवाले आपसी सहमति के साथ अपनी पसंद के 2 नाम बताएंगे, जो कैप्टेंसी टास्क में एक-दूसरे से लड़ सकते हैं। लेकिन ये चर्चा भी लड़ाई और झगड़े में तब्दील हो गया।