फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Bail: आर्यन खान को जमानत मिलते ही भाई पर प्यार लुटाती दिखीं सुहाना, शेयर की सालों पुरानी फोटो

Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
क्रूज ड्रग्स मामले में आर्थर रोड जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंजूर कर दिया। गुरुवार को हाईकोर्ट में तीसरे दिन आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने फैसला आर्यन खान के हक में सुनाया। कोर्ट के इस फैसले पर बॉलीवुड सेलेब्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अब आर्यन खान की रिहाई पर उनकी बहन सुहाना खान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
सुहाना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों से बना एक कोलाज शेयर किया है, जो उनकी बचपन की तस्वीरों से बना हुआ है। इस कोलाज की सभी तस्वीरें एक ही समय की हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, सुहाना और आर्यन अपने पापा शाहरुख खान के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सुहाना और आर्यन कैमरे लिए अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन दे रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान भी अपने बच्चों के साथ खुश हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram
इस तस्वीर के साथ सुहाना खान एक प्यारा सा कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने जाहिर किया है कि, वह अपने पापा और भाई से बेहद प्यार करती हैं। सुहाना ने तस्वीर के साथ लिखा है, ‘आई लव यू।’ शाहरुख खान के साथ आर्यन और सुहाना की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने भी आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के कुछ समय बाद ही एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्हें आर्यन की रिहाई पर भगवान को शुक्रिया अदा किया। पूजा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'ईश्वर है, आप सभी की प्रार्थनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया। सत्य की जीत होती है।'

4 of 5
आर्यन खान - फोटो : Aryan Khan Instagram
आर्यन खान जेल में 3 अक्तूबर से बंद है तब से पूजा ही आर्यन खान के पूरे मामले को संभाल रही हैं। शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन से जेल में मिलने एक बार ही गए थे लेकिन पूजा लगातार आर्यन खान की अपडेट शाहरुख खान तक पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दो अक्तूबर को आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। - फोटो : अमर उजाला
ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ बॉम्बे हाईकोर्ट ने अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी है। अदालत शुक्रवार को अपना विस्तृत आदेश देगी। साथ ही ये सभी कोर्ट के आदेश की कॉपी मिलने के बाद ही जेल से बाहर आ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें