'बिग बॉस' सीजन 13 को शुरू हुए चंद दिन ही हुए हैं कि इस शो को बंद करने की मांग उठने लगी। इसके पीछे की वजह शो में दिखाया जाना वाला 'बेड फ्रेंड फॉरेवर' कॉन्सेप्ट है। शो में इस बार लड़कियां लड़कों के साथ बेड शेयर कर रही हैं। इस विवाद की जड़ 'बिग बॉस' का यही कॉन्सेप्ट है। यहां तक कि कांफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक पत्र भेजकर टीवी शो के प्रसारण पर तुरंत रोक लगाने का अनुरोध किया है। कैट ने पत्र में कहा है की इस सीरियल में बेहद अश्लीलता और फूहड़ता का खुलेआम प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि 'बिग बॉस' को बंद करने की मांग पहले नहीं हुई हो। इससे पहले भी 'बिग बॉस' में कई बार अश्लीलता की हदें पार हो चुकी हैं।
'बिग बॉस' में पहले भी हुई अश्लीलता की हदें पार, इसलिए उठी थी बंद करने की मांग