फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: भूमि पेडनेकर का बोल्ड अंदाज और सनी लियोनी ने दिया फिटनेस गोल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Sun, 03 Jul 2022 09:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : social media
फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी जानकारियों से हमेशा अपडेट रहना चाहते हैं और बॉलीवुड के सितारे रोजाना कोई ने कोई नया अपडेट देते ही रहते हैं। चाहें कोई अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हो या फिर स्टार्स वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वह हर छोटी बड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने दिया क्या अपडेट।
विज्ञापन

2 of 11
भूमि पेडनेकर - फोटो : insta
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अक्सर अपनी ग्लैमरस और सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड फोटोज से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस को ऑरेंज ब्रालेट में कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है। दरअसल इसी महीने यानी जुलाई में उनका जन्मदिन है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'बर्थडे मंथ'!
विज्ञापन

3 of 11
सनी लियोनी डेनियल वेबर - फोटो : insta
बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार सनी लियोनी की लंबी फैन फॉलोइंग है। वह अपनी बोल्ड तस्वीरें तो साझा करती ही रहती हैं, लेकिन आज उन्होंने अपनी जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वह पति डेनियल बेवर के साथ जिम में दिखाई दे रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस को अपनी फिट बॉडी भी फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।

4 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : insta
एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनके चेहरे पर अलग ही चमक देखी जा सकती है। आज एक्ट्रेस ने फिर से अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। फिलहाल उनका ये लुक अभी का नहीं है बल्कि करण जौहर के शो कॉफी विद करण का है।
विज्ञापन

5 of 11
अर्जुन कपूर - फोटो : insta
अभिनेता अर्जुन कपूर ने आज बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वहह एक क्यूट से बेबी को गोद में लेकर दुलारते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, साला मैं तो चाचा बन गया। दरअसल अर्जुन जिस बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, वह अभिनेता मोहित मारवाह के लाडले हैं।
विज्ञापन

6 of 11
जान्हवी कपूर अपने दोस्तों के साथ - फोटो : insta
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने आज कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह वेकेशन का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को अपने फ्रेंड्स के साथ लंच एंजॉय करते देखा जा सकता है, उनके साथ नीसा देवगन भी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही जान्हवी ने बहेद खूबसूरत नजारों की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

विज्ञापन

7 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : insta
अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' जब से जबरदस्त हिट हुई है, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। वह अक्सर फिल्म के टाइटल ट्रैक के स्टाइल में पोज करते नजर आते हैं। आज उन्होंने हॉलीडे मूड की तस्वीर साझा की है, जिसमें एक्टर को स्विमिंग पूल में मस्ती करते देखा जा सकता है।
 

8 of 11
मौनी रॉय - फोटो : insta
एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी सिजलिंग तस्वीरों से  खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह अपने सिंपल लुक से भी भी स्टाइल गोल सेट करती नजर आती हैं। आज एक्ट्रेस को ऑल ओवर ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है।

9 of 11
आयुष्मान खुराना - फोटो : insta
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने आज ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर के  साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही एक बार फिर से उन्होंने जबरदस्त शायरी भी लिखी है। एक्टर ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन दिया, 'वो फरार चाहता है, ये फिर पहले जैसा प्यार चाहता है।'

10 of 11
अनुपम खेर, दर्शन कुमार - फोटो : insta
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर 67 वर्ष की उम्र में भी कमाल की फिटनेस रखते हैं। वह युवाओं को भी फिटनेस गोल देते नजर आते हैं। आज भी उन्होंने जिम से अपनी तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके साथ कश्मीर फाइल के अभिनेता दर्शन कुमार भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
गुरमीत चौधरी, देबिनी बनर्जी अपनी बेटी के साथ - फोटो : social media
अभिनेत्री देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की लाडली तीन महीने की हो गई है और इस मौके पर कपल ने पहली बार बेटी का चेहरा दिखाया है। फोटो में दोनों को प्यार से अपनी बेटी की चूमते देखा जा सकता है। लियाना की क्यूटनेस दिल जीत रही है। कपल ने तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें