फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न: भूमि पेडनेकर ने धूमधाम से मनाया अपना जन्मदिन, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

Sun, 18 Jul 2021 10:13 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने रविवार को अपना जन्मदिन अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ धूमधाम से मनाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। भूमि आज यानी 18 जुलाई को 32 साल की हो गईं है और उनके इस खास मौके पर उनके फैंस से लेकर तमाम सिलिब्रिटीज ने उन्हें अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। अक्षय कुमार, अनन्या पांडे, अनुष्का शर्मा और आयुष्मान खुराना जैसे दोस्तों और को-स्टार्स ने उनके लिए खास पोस्ट किया है।

भूमि बॉलीवुड की उन हसीनाओं में शामिल हैं जिन्होंने कड़ा संघर्ष कर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। जन्मदिन के मौके पर भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह काफी खुश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस से लेकर कई सिलेब्रिटीज ने भूमि की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाया है। आइए डालते हैं एक नजर इन खास तस्वीरों पर..
विज्ञापन

2 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : Instagram
भूमि द्वारा साझा की गई ये तस्वीरें फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही हैं। वहीं भूमि का स्टाइल देखकर भी फैंस काफी प्रभावित हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि भूमि अलग अलग ड्रैसेज में नजर आ रही हैं। फैंस जमकर इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि के जन्मदिन के मौके पर उनके दोस्तों ने उन्हें अलग अंदाज में विश किया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की है उसमें भूमि शांत नजर आ रही हैं और खिलाड़ी कुमार अजीबो गरीब एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर किसी फिल्म के शूटिंग के दौरान की तस्वीर लग रही है। इसे साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, ' बर्थडे गर्ल को पूरी तरह हंसाने की कोशिश कर रहा हूं। उन्हें पूरा विश्वास हो गया है कि वो एक साल और बड़ी हो गईं हैं, लेकिन भूमि घबराओ मत, तुम अब समझदार होती जा रही हो। जन्मदिन की बधाई हो भूमि'।

4 of 5
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा ने भी भूमि को विश किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भूमि की एक शानदार तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, आपका दिन शुभ हो"। अनन्या पांडे ने भी भूमि के लिए पोस्ट किया जिनके साथ वह ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आई थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटोशूट की तस्वीर अपलोड की और उन दिनों को याद करते हुए भूमि को विश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, भूमि ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक अपनी एक इच्छा भी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि, “मैं सच्चे दिल से अक्षय सर की प्रशंसक हूं। उन्होंने अपना रास्ता खुद बनाया है और इस ऊचाई पर पहुंचे हैं। उनके इस सफर के कई पहलुओं की मैं वास्तव में प्रशंसा करती हूँ, मसलन उन्होंने बड़ा सपना देखा और उसे पूरा किया। मेरी भी कहानी ऐसी ही रही है। मेरा मानना है कि सफलता की कहानी वही होती है जो लोगों के भी काम आए और उन्हें प्रेरित करे।” 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें