फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी गाना: अक्षरा सिंह को लगा पति के आवारा होने का डर, कहा-'सईया जी दिल्ली जाये ना देबो'

Wed, 27 Oct 2021 02:21 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सईया जी दिल्ली जाये ना देबो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भोजपुरी की सबसे फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि अपनी एल्बम के गानों के लिए भी बेहद मशहूर हैं। उनके गाने के रिलीज होते ही वह टॉप लिस्ट में शामिल हो जाते हैं। हाल में ही अक्षरा का भोजपुरी गाना 'सईया जी दिल्ली जाये ना देबो' रिलीज हुआ है। इस गाने में अक्षरा न सिर्फ खूबसूरत दिख रही हैं बल्कि अपने एक्सप्रेशन से सबका दिल भी जीत लिया है। गाने में अक्षरा के पति काम के सिलसिले में दिल्ली जा रहे हैं, तभी उनकी पत्नी को सपना आता है कि उनके पति का किसी और से अफेयर चल रहा है। अक्षरा की आंख खुलती है और वह डर जाती कि कहीं शहर जाकर उनके पति बिगड़ न जाएं। इसी वजह से वो पति को दिल्ली जाने से मना करती हैं। यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को लोगों का भर भर के प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन


इस गाने को अक्षरा सिंह ने ही अपनी आवाज में गाया है। वहीं इस गाने को मृत्युंजय मधुकर और शिव कुमार बिक्कू ने लिखा है। गाने का म्यूजिक रोशन सिंह द्वारा दिया गया है। गाना अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया है, जिसे अबतक 4.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप भी देखें ये भोजपुरी का ये मजेदार गाना।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें