भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा में नाम तो कमाया ही है, इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल में भी काम किया है। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं और यहीं वजह है की अक्षरा की फैन फॉलोइंग में यूपी बिहार में खूब देखने को मिलती है।अक्षरा के माता पिता भी भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। अक्षरा ने तबादला, धड़कन, सत्या, मां तुझे सलाम, सौगंध गंगा मैया के जैसी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।
बिग बॉस के लिए मिली है मोटी फीस
अभिनेत्री होने के साथ ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा ने अब तक कई म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है। इन दिनों अक्षरा बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनी हुई हैं। इस शो पर आने के लिए अक्षरा को अच्छी खासी फीस दी गई है। आपको बता दें कि रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारीलाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मोनालिसा जैसे भोजपुरी एक्टर इस शो का हिस्सा हो चुके हैं।