भोजपुरी अभिनेता आज पूरे देश में मशहूर हैं। रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारी लाल, पवन सिंह, दिनेश लाला यादव उर्फ निरहुआ जैसे कलाकारों के नाम घर-घर में जाने जाते हैं। इसकी अच्छी खासी फॉलोइंग है। बॉलीवुड कलाकारों जैसे भोजपुरी अभिनेता भी राजनीति की चकाचौंध भरी दुनिया से दूरी नहीं बना सके हैं। ऐसे कई भोजपुरी स्टार्स हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा मुकाम कमाने के बाद राजनीति में कूद पड़े। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार है जो अब सिनेमा के साथ साथ राजनीति में भी अपना किस्मत चमका रहे है। ये एक्टर्स सिर्फ एक्टिंग ही नहीx कर रहे बल्कि राजनीति भी बखूबी करना जानते हैं। जानिए वो कौन कौन से बड़े अभिनेता हैं, जिन्हें बाद में नेताओं की कुर्सी भा गई?