फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: जब 'थ्री इडियट्स' में छोटा सा किरदार निभाने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे अली फजल

Fri, 15 Oct 2021 10:26 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में किरदार निभाकर फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल करने वाले अभिनेता अली फजल आज 35 साल के हो गए हैं। हर साल अली 15 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। यूपी के लखनऊ से ताल्लुक रखने वाले अली फिल्मों, वेबसीरीज और इंटरव्यू में अक्सर दिखाई देते रहते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 से की थी। फिल्म द अदर एंड ऑफ द लाइन में वो गेस्ट एपिरिएंस की भूमिका में नजर आए थे। लेकिन उन्हें पहचान थ्री इडियट्स में छोटे से रोल ने दिलाई थी। जहां उन्होंने इंजीनियरिंग के स्टूडेंट का किरदार निभाया था। हालांकि इस किरदार को लेकर कहा जाता है कि वो डिप्रेशन में चले गए थे। आइए जानते हैं अली फजल की वो कहानी जो आप आपने नहीं सुनी होगी। 
विज्ञापन

2 of 6
अली फजल - फोटो : instagram/alifazal9
फिल्म के बाद डिप्रेशन में पहुंचे
अली फजल ने हालिया दिनों में अपने हॉलीवुड के प्रोजेक्ट 'डेथ ऑन द नाइल' में काम किया है। अली फजल ने अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म साल 2009 में आमिर खान के साथ थ्री इडियट्स में काम किया था। छोटे से रोल में अली ने अपनी पहचान बनाई थी। लेकिन अली ने खुलासा किया कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद वो डिप्रेशन में चले गए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
अली फजल - फोटो : instagram/alifazal9
इस फिल्म में अली ने एक इंजीनियरिंग छात्र का किरदार निभाया था जो अपना फाइनल ईयर प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने के चलते सुसाइड कर लेता है। जॉय के इस किरदार को निभाने के बाद मीडिया ने अली को इस मुद्दे पर अपने विचार रखने के लिए बुलाना शुरू किया। अली ने बताया कि सुसाइड के इन सवालों के चलते वो डिप्रेस होने लगे थे। सुसाइड से जुड़े सवालों से वो टूट गए थे। 

4 of 6
अली फजल
सुसाइड की खबरों ने तोड़ा
अली फजल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि फिल्म रिलीज होने के बाद ऐसे कई मामले आए, जहां छात्रों ने सुसाइड कर ली थी। चैनल वालों ने अली से कहा कि ''सर जो किरदार आपने निभाया था, ठीक वैसा ही मामला हुआ है। आपको कैसा फील हो रहा है?"
विज्ञापन

5 of 6
एक्टर अली फजल - फोटो : amar ujala
अली ने कहा कि इस सवाल का इतना असर हुआ कि "मैं उस वक्त टूट गया था। मैं तब भोला था और कॉलेज का छात्र था। मैं ने राजकुमार हिरानी सर से इस बारे में बात की।" इस पर राजकुमार हिरानी ने कहा कि "तुम परेशान मत हो और बात मत करो। तुम ऐसा फील भी मत करो उनसे कहो कि प्रोड्यूसर से बात करें"।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अली फजल
कई हॉलीवुड फिल्मों में किया काम
बॉलीवुड के साथ साथ अली फजल कई हॉलीवुड फिल्मों में किरदार निभा चुके हैं। वो फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की सातवीं फिल्म में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उन्होंने सफर का किरदार निभाया था। जबकि वो इंडो-अमेरिकन फिल्म फॉर हेयर ऑर टू गो के साथ साथ विक्टोरिया और अब्दुल में दिखाई दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें