भेड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने रविवार को 11.5 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन मंडे टेस्ट में यह फिल्म फेल हो गई। फिल्म ने सोमवार को महज 3.85 करोड़ का कारोबार किया था। इसके अलावा मंगलवार को फिल्म ने 3.45 करोड़ बटोरे। इस बीच 'भेड़िया' के छठवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। शुरुआती आंकड़े के मुताबिक फिल्म ने पहले बुधवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ भेड़िया की कुल कमाई 39.06 करोड़ हो गई है। बता दें कि उम्मीद जताई जा रही थी कि यह फिल्म पहले हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी लेकिन अब ऐसा मुमकिन होता नहीं दिख रहा है।
The Kashmir Files: कौन हैं सुदीप्तो सेन? फिल्मकार नादाव लापिड के 'द कश्मीर फाइल्स' पर दिए गए बयान को दी चुनौती