मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता से जब पूछा गया कि हाल ही में उन्हें कौन सी फिल्म पसंद आई? इसका जवाब देते हुए मनोज ने बताया कि ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जो उन्हें हाल के दिनों में पसंद आई हैं। उन्होंने कंतारा के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे कंतारा बहुत अच्छी लगी। कांतारा मुझे इसके रीति-रिवाजों, आस्था और वहां से यह एक मुख्यधारा की फिल्म कैसे बन गई, इसके कारण पसंद आई। यह मेरे लिए एक संदर्भ बिंदु है।