‘भाबीजी घर पर हैं‘ के कलाकार आसिफ शेख और रोहिताश्व गौड़ अपने किरदारों विभूति नारायण मिश्रा और मनमोहन तिवारी के लिये बेहद मशहूर हैं। दोनों ने नई दिल्ली के लाल किला में आयोजित लव कुश रामलीला में भाग लिया। और, चार साल के अंतराल के बाद ये पहला मौका रहा जब दोनों एकसाथ इस कार्यक्रम में नजर आए।