शिल्पा शिरोडकर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि शिल्पा फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्में फ्लॉप होने के कारण शिल्पा का करियर भी डूबता चला गया। शिल्पा ने साल 2000 में यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली थी। शादी के बाद शिल्पा लंदन में ही रहने लगीं। हालांकि इस बीच वो भारत आती-जाती रहीं। शिल्पा की प्रमुख फिल्मों में 'हम', 'दिल ही तो है', 'आंखें, 'खुदा गवाह' ,'गोपी-किशन' , 'हम हैं बेमिसाल' ,'बेवफा सनम', 'मृत्युदंड' और 'दंडनायक' हैं।