ट्रेलर रिव्यू: बेलबॉटम (फिल्म)
लेखक: असीम अरोड़ा और परवेज शेख
कलाकार: अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, आदिल हुसैन, अनिरुद्ध दवे आदि
निर्देशक: रंजीत एम तिवारी
रिलीज डेट: 19 अगस्त 2019
रेटिंग: ***
साल 1984 का है, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बार बार हो रहे विमानों के अपहरण से परेशान हैं। अपने मातहतों पर वह गुस्सा भी हैं। और, फिर एक विमान का अपहरण हो जाता है। मातहत प्रधानमंत्री के आगे अपना एक एजेंट परोसते हैं। प्रधानमंत्री नाटकीय रूप से सवाल करती हैं, उसका नाम क्या है? फिर बीच में ही खुद को प्रोटोकॉल समझाती हैं और पूछती हैं कि कोडनेम क्या है? ये कोडनेम है, ‘बेलबॉटम’। फिर कोई 16 इंची मोहरी वाली बेलबॉटम पहने अक्षय कुमार की एंट्री होती है। वह समझाते हैं कि जितना ईंधन अपहृत विमान में बचा है, उससे ये विमान कहां कहां जा सकता है। इन शहरों में लंदन शामिल नहीं है। पर वह एजेंट लंदन में भी दिखता है। वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी दिखती हैं लेकिन अगर बीच में पलक झपक गई तो दोनों के सीन मिस भी हो सकते हैं। लेकिन, पूरे ट्रेलर में जो आप मिस नहीं कर सकते हैं, वह है अक्षय कुमार का फिर से भारत कुमार वाला अंदाज और इसका बैकग्राउंड म्यूजिक।