फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौराणिक: इन अभिनेत्रियों ने निभाया सीता का किरदार, दीपिका ने लूटी खूब वाहवाही, अब कंगना के कंधे पर दारोमदार

Tue, 14 Sep 2021 08:35 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
दीपिका चिखलिया, कंगना रणौत, रूबीना दिलाइक - फोटो : Social Media
बड़े पर्दे पर तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की भूमिका निभाने के बाद अब कंगना जल्द ही ऐतिहासिक फिल्म में माता सीता की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। बता दें कि ये वही फिल्म हैं जिसमें करीना कपूर खान ने माता सीता की भूमिका निभाने के लिए 12 करोड़ रुपये मांगे थे। अब ये रोल कंगना को मिल गया है। 'सीता-एक अवतार' टाइटल वाली फिल्म को अलौकिक देसाई डायरेक्ट करने जा रहे हैं। इस बात की घोषणा निर्देशक अलौकिक देसाई ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने दर्शकों को दी।

इन अभिनेत्रियों ने निभाया सीता का किरदार

कंगना रनौत इस लिस्ट में अकेली नहीं है जो बड़े पर्दे पर सीता मां की भूमिका निभाने जा रही हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड और टेलीविजन की कई ऐसी अभिनेत्रियां जिन्होंने पर्दे पर सीता माता का किरदार बड़ी ही बखूबी के साथ निभाया है। कुछ कलाकारों ने तो सीता मां के किरदार में इस तरह जान फूंक दी कि लोग उन्हें सच में ही भगवान समझ उनकी पूजा करने लगे। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर सीता मां की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

2 of 8
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media
दीपिका चिखलिया टोपीवाला

रामानंद सागर की रामायण को भला कौन भूल सकता हैं। इस शो में 33 वर्षीय दीपिका चिखलिया ने ‘सीता’ की भूमिका अदा की थी। अपने इस किरदार में दीपिका ने कुछ इस कदर जान डाल दी थी कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भगवान की तरह पूजने लगे थे और उनका आशीर्वाद लेने तक के लिए लाइन लगने लगी थी। आज भी जब भी सीता मां के रूप में दीपिका को ही जाना जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
देबीना बनर्जी - फोटो : Social Media
देबीना बनर्जी

रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने साल 2008 में रामायण दोबारा बनाई। इस शो में देबीना बनर्जी ने सीता की भूमिका निभाई। ये शो भी काफी हिट रहा। इसी के साथ लोगों ने सीता बनकर बड़े पर्दे पर आईं देबीना को लोगों ने सीता मां के रूप में बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया।
 

4 of 8
मदिराक्षी मुंडले - फोटो : Social Media
मदिराक्षी मुंडले

साउथ फिल्मों की अभिनेत्री मदिराक्षी ने साल 2015 में सिया के राम में सीता की भूमिका निभाई थी। इस शो की कहानी को सीता के नजरिए से दिखाया गया था। दर्शकों ने मदिराक्षी को इस शो में सीता के रूप में काफी पसंद किया गया था। इस शो में अपने किरदार में जान डालने में मदिराक्षी ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

5 of 8
शिव्या पठानिया - फोटो : Social Media
शिव्या पठानिया

साल 2019 में एक बार फिर से शिव्या पठानिया ने माता सीता की भूमिका निभाई थी। हालांकि ये शो राम-सीता के बेटे लव और कुश के नजरिए से दिखाया गया था। इस शो से दर्शक खुद को कनेक्ट करने में असफल हुए। शिव्या को सीता मां के रूप में दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया।
विज्ञापन

6 of 8
स्मृति ईरानी - फोटो : Social Media
स्मृति ईरानी

तुलसी बनकर घर-घर में मशहूर हुईं स्मृति ईरानी भी छोटे पर्दे पर सीता की भूमिका निभा चुकी हैं। साल 2001 में आई बी॰ आर॰ चोपड़ा की ‘रामायण’ में स्मृति ईरानी ने सीता की भूमिका निभाई थी। जबकि राम के रोल में दिखे ‘श्रीकृष्णा’ सीरियल में कृष्ण का रोल निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने। ये रामायण लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई।
विज्ञापन

7 of 8
रूबीना दिलाइक - फोटो : Social Media
रूबीना दिलाइक

देवों के देव महादेव में रूबीना दिलाइक ने माता सीता का किरदार निभाया था। दरअसल शो में राम का अध्याय दिखाया गया था, उस समय पर्दे पर रूबीना ने सीता का किरदार निभाया था। टेलीविजन की बॉस लेडी मानी जाने वाली रूबीना को सीता मां के रूप में काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

8 of 8
देबलिना चटर्जी - फोटो : Social Media
देबलिना चटर्जी

जब-जब भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान टीवी पर होता है  तो रामायण का जिक्र जरूर होता है। टीवी शो 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में देवी सीता के रोल में ऐक्ट्रेस देबलीना चटर्जी दिखीं थीं। जिन्हें ऑडिएंस ने काफी पसंद भी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें