बप्पी लाहिड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
सोने के गहनों से संगीत निर्देशक और गायक बप्पी लाहिड़ी का जगजाहिर था। इसी वजह से वह एक बार राजकुमार के मजाक का शिकार हो गए थे। दरअसल, एक पार्टी में बप्पी लाहिड़ी की मुलाकात राजकुमार से हुई थी। अपनी आदत के मुताबिक बप्पी दा सोने के ढेर सारे गहने पहनकर पार्टी में पहुंचे थे, जिसे देखकर राजकुमार भी अचरज में पड़ गए। उन्होंने कहा, 'वाह... शानदार... एक से एक गहने पहने हो। सिर्फ मंगलसूत्र की कमी रह गई है, वह भी पहन लेते।' कहा जाता है कि राजकुमार के इस मजाक से बप्पी लाहिड़ी बुरी तरह झेंप गए। हालांकि, उन्होंने राजकुमार की बात को हंसी में उड़ा दिया था।