बप्पी लाहिड़ी इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं, लेकिन उनके गाने और किस्से हमेशा अमर रहेंगे। दरअसल, बप्पी दा ने मंगलवार रात (15 फरवरी) को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 69 वर्षीय बप्पी लाहिड़ी काफी समय से बीमार चल रहे थे। बप्पी दा से जुड़े किस्सों की बात करें तो एक किस्सा माइकल जैक्सन से जुड़ा हुआ भी है। दरअसल, माइकल जैक्सन जब पहली बार बप्पी लाहिड़ी से मिले तो उनके फैन हो गए थे और इसकी वजह भी सोना ही था। इस रिपोर्ट में उस दिलचस्प किस्से से रूबरू होते हैं।