बधाई दो
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले हफ्ते में 10 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई करने वाली राजकुमार राव की फिल्मों में सुपर हिट फिल्म का तमगा 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री’ को ही मिल सका है। इस फिल्म ने 6.82 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ पहले वीकएंड में 31.26 करोड़ रुपये और पहले हफ्ते में 60.39 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल बिजनेस 129.90 करोड़ रुपये का बताया जाता है। इसके बाद कमाई के मामले में राजकुमार राव की फिल्मों ‘क्वीन’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘जजमेंटल है क्या’ और ‘न्यूटन’ की गिनती होती है।