अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'बड़े मियां छोटे मियां' साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। कुछ देर पहले ही फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसने दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर बीते दिन एक बड़ी जानकारी सामने आई थी, जो कि सच साबित हुई है। रिपोर्ट थीं कि फिल्म में एक ब्लॉकबस्टर गाना होगा जिसे बॉस्को मार्टिस, जॉर्डन में कोरियोग्राफ करेंगे। खबर पक्की साबित हुई है। बॉस्को ने जॉर्डन के लिए उड़ान भर ली है। कोरियोग्राफर समेत फिल्म की स्टारकास्ट की स्पॉटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस का खासा ध्यान आकर्षित कर रही हैं।