फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा का खुलासा, बोलीं- मैं इस रिश्ते को खत्म कर देना चाहती थी लेकिन..

Fri, 17 May 2019 04:41 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap - फोटो : social media
आयुष्मान खुराना अब बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। बीते साल उनकी दोनों फिल्में सुपर हिट रहीं। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप कैंसर से जंग लड़ चुकी हैं। दोनों पति-पत्नी एक बुरे दौर से गुजरे हैं। हाल ही ताहिरा एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान को लेकर कई बड़े खुलासे किए।
विज्ञापन

2 of 5
Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap - फोटो : social media
आयुष्मान खुराना को 16 साल की उम्र में ही ताहिरा कश्यप से प्यार हो गया था। 12 साल तक लंबे रिलेशन के बाद दोनों ने साल 2008 में शादी कर ली थी। ताहिरा ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक समय ऐसा भी आया जब वो अपने रिश्ते को खत्म कर देना चाहती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap - फोटो : social media
इंटरव्यू के दौरान ताहिरा ने कहा, 'मुझे आयुष्मान के ऑन स्क्रीन पर किस करने से परेशानी होती थी। उस वक्त बड़ा अजीब लगता था। उन दिनों मैं प्रेगनेंट भी तो ऐसे समय में आपके हॉर्मोंस भी ऊपर नीचे होते हैं। आयुष्मान के पास मुझे धैर्य से सुनने का वक्त नहीं था और मेरे पास उन्हें समझने का धैर्य नहीं था।'

4 of 5
ताहिरा कश्यप
ताहिरा ने आगे कहा, 'हम साथ होकर पर भी एक- दूसरे के पास नहीं थे। वो समझते थे कि मैं बुरा नहीं मानूंगी। मैं ये बात जानती थी की वो मुझे चीट नहीं कर रहे हैं। मुझे बस एक कलाकार की कला को समझना था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tahira Kashyap - फोटो : instagram
ताहिरा ने बताया कि मेरी जिंदगी में कुछ कई ऐसे मोड़ भी आए जब मैं अपने रिश्ते को खत्म कर देना चाहती थी। कई बार मैंने इसके लिए मन भी बना लिया था। मैं सोचती थी कि इस रिश्ते को अब और आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। मैंने कई बार हाथ खड़े किए लेकिन आयुष्मान ने नहीं, उन्होंने कभी भी मेरा साथ नहीं छोड़ा। हमने कैंसर से लड़ाई लड़ी और दोनों ने इस जंग को जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें