फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: 'भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया' का फाइनल देखने अहमदाबाद जाएंगे आयुष्मान, अभिनेता में दिखा उत्साह

Sat, 18 Nov 2023 07:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : social media
पूरा देश इस समय 'भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया' के वर्ल्ड कप फाइनल की तैयारी में लगा है। जहां कुछ लोग अपने घरों में रहकर ही मैच का मजा लेंगे, वहीं बहुत से ऐसे हैं जो अहमदाबाद जाने की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना भी देश के हर दूसरे व्यक्ति की तरह ही रविवार को वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए  उत्साहित हैं। विराट से लेकर शुबमन गिल की बैटिंग और मोहम्मद शमी की फिरकी के दीवानों की तरह ही आयुष्मान खुराना भी फाइनल मुकाबले का आनंद लेने अहमदाबाद जाएंगे। इस बात की जानकारी खुद आयुष्मान ने अपने फैंस को दी।  
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह बात जगजाहिर है कि बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना क्रिकेट के दीवाने हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर क्रिकेट के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करते रहते हैं। क्रिकेट के लिए अभिनेता का दीवानापन भारत के मैच के दौरान उनके पोस्ट बता देते हैं। इन पोस्ट्स ने इस साल के वर्ल्ड कप में उनकी भविष्यवाणियों की वजह से उन्हें फैंस ने क्रिकेट के ऑक्टोपस पॉल की उपाधि भी दी। भारत का सेमी फाइनल देखने तमाम बॉलीवुड सितारों के बाद अब आयुष्मान खुराना उन सेलेब्स में शामिल हो गए हैं, जो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत देखते नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते दिनों अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए सुर्खियों में रहे आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुलासा किया कि वह 'भारत और ऑस्ट्रेलिया' के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखने के लिए रविवार सुबह, 18 नवंबर को अहमदाबाद जाएंगे। उन्होंने इसे ग्रज मैच बताया क्योंकि भारत 2003 में विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। तब से, दोनों टीमें कभी भी फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेली हैं। 
Bigg Boss 17: नेशनल टीवी पर फिर बेशरम हुए समर्थ और ईशा, रोमांस करने के चक्कर में बुरी तरह से हुए ट्रोल

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : social media
आयुष्मान खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'मेरे दिल में बहुत सारी उम्मीद के साथ शानदार नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल देखने जा रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय 2003 को भूला है। तो, यह एक ग्रज मैच है... आओ भारत, इसे फिर से घर ले आओ, लड़कों!' आयुष्मान ने यह भी खुलासा किया कि वह मैच के लिए पांच नंबर वाली जर्सी पहनेंगे, जिसके पीछे 'आयुष' लिखा होगा। इस मैच को देखने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियों के अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच देखने के लिए भी कई कलाकार वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। इसमें रजनीकांत, रणबीर कपूर, विक्की कुशाल, जॉन अब्राहम, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शामिल थे। डेविड बेकहम भी इस मैच को देखने के लिए पहुंचे थे। आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा गया था, जिसको दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। 
Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा की आवाज सुन शरमाईं रश्मिका, 'एनिमल' के प्रचार के वक्त रणबीर ने खींची टांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें