फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI World Cup 2023: बॉलीवुड हसीनाओं के साथ चर्चा में रहा इन क्रिकेटरों का इश्क! मगर अधूरी रह गई कहानी

Sat, 18 Nov 2023 07:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड और क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की दुनिया जहां ग्लैमर से भरपूर है, तो क्रिकेट की दुनिया भी कम चमकीली नहीं। क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है। दोनों इंडस्ट्री के बीच कई प्रेम कहानी भी बनीं, कुछ पूरी हुईं तो कुछ अधूरी रह गईं। आज हम आपको क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के ऐसे ही कुछ अफेयर्स के बारे में बता रहे हैं, जो मीडिया की सुर्खियों में जमकर रहे। इनके रिलेशनशिप की खबरें तो खूब आईं, लेकिन शादी के मुकाम तक पहुंचने से पहले ही ये जोड़ियां टूट गईं।
विज्ञापन

2 of 11
महेंद्र सिंह धोनी, राय लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी-राय लक्ष्मी
एक वक्त पर महेंद्र सिंह धोनी और अभिनेत्री राय लक्ष्मी के बीच रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था, इसका खुलासा खुद राय लक्ष्मी ने किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों आपसी सहमति से अलग हुए थे।

Sushmita Sen: बेटी को मिस इंडिया नहीं बल्कि IAS बनाना चाहते थे सुष्मिता सेन के पिता, बोलीं- बेहद नाराज हुए थे
विज्ञापन

3 of 11
सोफिया हयात और रोहित शर्मा - फोटो : फाइल
रोहित शर्मा और सोफिया हयात
एक वक्त पर भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और सोफिया हयात की डेटिंग की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोफिया हयात ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को बताया था कि वो रोहित शर्मा को डेट कर चुकी हैं। आपको बता दें कि साल 2012 में सोफिया हयात और रोहित शर्मा के बीच अफेयर की खबरें सामने आई थीं। इस पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की थी कि 'अब मेरे और रोहित शर्मा के बारे में बातें करना बंद करें'।

4 of 11
किम शर्मा, क्रिकेटर युवराज सिंह - फोटो : Social media
युवराज सिंह और किम शर्मा
युवराज की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से हुई। लेकिन, हेजल से पहले उनका नाम बॉलीवुड की ही एक एक्ट्रेस किम शर्मा से जुड़ा था, यह कपल खूब चर्चा में रहा था, हालांकि काफी समय तक डेट करने के बाद ये अलग हो गए थे।

Sushmita Sen: 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर ऐसी थी सुष्मिता की प्रतिक्रिया, ललित मोदी संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन

5 of 11
अमृता सिंह-रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
रवि शास्त्री और अमृता सिंह
रवि शास्त्री जहां अपने समय में भारतीय क्रिकेट के स्टार थे, वहीं अमृता बॉलीवुड क्वीन हुआ करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। कहा जाता है कि सैफ अली खान से पहले अमृता का अफेयर क्रिकेटर रवि शास्त्री से था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन रवि शास्त्री ने आखिरी वक्त पर अमृता के सामने ये शर्त रख दी कि उन्हें घरेलू वाइफ चाहिए और वो शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं कर सकती हैं। अमृता ने ये शर्त ठुकरा दी और फिर कुछ सालों बाद 12 साल छोटे सैफ से शादी कर ली थी। हालांकि, अब सैफ और अमृता का भी तलाक हो चुका है।

 
विज्ञापन

6 of 11
सौरव गांगुली-नगमा - फोटो : सोशल मीडिया
सौरव गांगुली-नगमा
सौरव गांगुली ने अपने क्रिकेट करियर में खूब नाम और शोहरत हासिल की है, लेकिन इसके साथ ही वो अपने अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। कहा जाता है कि सौरव का दिल एक वक्त पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा के लिए धड़कने लगा था। खबरों के अनुसार दोनों करीब दो सालों तक एक-दूसरे को डेट भी किया, लेकिन फिर कपल के बीच तब दरार आई।

Kapil sharma: पत्नी गिन्नी के जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने जमकर लुटाया प्यार,सामने आईं रोमांटिक तस्वीरें
विज्ञापन

7 of 11
जहीर खान-ईशा शरवानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जहीर खान-ईशा शरवानी
सागरिका से शादी करने से पहले जहीर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक ईशा शरवानी के साथ रिलेशनशिप में थे, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अपने-अपने करियर पर ध्यान देने के लिए अलग होने का फैसला लिया था।

8 of 11
श्रीसंत और रिया सेन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीसंत और रिया सेन 
ऐसा कहा जाता है कि श्रीसंत और रिया सेन ने भी काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों कई बार पब्लिक इवेंट्स में साथ दिखते भी थे, लेकिन बाद में अलग हो गए। श्रीसंत ने बाद में भुवनेश्वरी कुमारी से शादी कर ली थी।

Bigg Boss 17: नेशनल टीवी पर फिर बेशरम हुए समर्थ और ईशा, रोमांस करने के चक्कर में बुरी तरह से हुए ट्रोल

9 of 11
इजाबेल लिटे के साथ विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली-इजाबेल लिटे
ब्राजील की अभिनेत्री इजाबेल ने भारत में काफी समय बिताया और 'तलाश' और 'पुरानी जींस' जैसी फिल्मों में काम किया। विराट और उनके बीच डेटिंग की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। विराट कोहली का नाम अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से भी जुड़ चुका है। इंटरनेट पर इस जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं
Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा की आवाज सुन शरमाईं रश्मिका, 'एनिमल' के प्रचार के वक्त रणबीर ने खींची टांग

10 of 11
युवराज, दीपिका, धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
एमएस धोनी-दीपिका पादुकोण
ऐसा कहा जाता है कि 2007-2009 के बीच भारतीय कप्तान एमएस धोनी दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे थे। हालांकि, दोनों के बीच बात नहीं बनी और अलग हो गए। धोनी से ब्रेक अप के बाद भी दीपिका खूब सुर्खियों में रही थीं। ऐसा कहा जाता था कि दीपिका ने काफी समय तक युवराज को भी डेट किया। कई इवेंट्स में दोनों साथ भी दिखे थे। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के अलग होने की भी खबरें सामने आईं।

Dulhania 3: दुल्हनिया 3 में फिर साथ नजर आएंगे आलिया भट्ट-वरुण धवन? करण के इस बयान के बाद कयासों का बाजार गर्म
विज्ञापन

11 of 11
उर्वशी रौतेला-ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत- उर्वशी रौतले
उर्वशी रौतेला का नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जुड़ चुका है। कई बार तो अभिनेत्री ने खुद क्रिप्टिक पोस्ट करके अफेयर की अफवाहों को हवा दी है। ऋषभ पंत का जब कार एक्सीडेंट हुआ, तब भी उर्वशी ने कुछ ऐसा पोस्ट किया था। हालांकि, बाद में इनके ब्रेकअप की खबरें भी आती रहीं। उर्वशी का नाम ऋषभ के अलावा क्रिकेटर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ भी जुड़ा था।
Animal Song: 'एनिमल' का नया गाना 'अर्जन वैली' हुआ रिलीज, खून के प्यासे रणबीर कपूर को देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें