रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
म्यूजिक वीडियो 'अयोध्या के श्रीराम' का म्यूजिक वीडियो अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण से जुड़ा हुआ है। रवि किशन कहते हैं, 'हम लोग वसुधैव कुटुम्बकम की परंपरा का निर्वहन करने वाले लोग हैं। हमें सम्पूर्ण मानवजाति की चिंता लगी रहती है, हम प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना करते रहते हैं कि सारी दुनिया में हिंदुत्व का परचम लहराए और हर जगह प्राणियों में सद्भावना हो। हिंदुत्व पर चलने की प्रेरणा हमें हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली है।'