फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अवतार' को पीछे छोड़ 'एवेंजर्स एंडगेम' ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब तक कमा लिए इतने हजार करोड़

Thu, 27 Jun 2019 01:19 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Avengers: Endgame, Avatar - फोटो : social media

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज से एक दिन पहले ही मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने का वह तमगा हासिल कर लिया है जो अब तक जेम्स कैमरन की फिल्म अवतार के पास रहा है। यह रिकॉर्ड है फिल्म के पहली बार थिएटरों में रिलीज की कमाई का। अवतार ने थिएटर्स में पहली बार रिलीज होने पर 2.749 अरब डॉलर यानी 18957 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, हालांकि फिल्म के दूसरी बार रिलीज होने पर इसने 330 लाख डॉलर का कारोबार और किया।

विज्ञापन

2 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
 वहीं एवेंजर्स एंडगेम ने थिएटरों में अपनी पहली रिलीज के दो महीने में 2.75 अरब डॉलर कमा लिए हैं। भारतीय मुद्रा में यह रकम 19025 करोड़ रुपये है। एवेंजर्स एंडगेम को इस शुक्रवार को दुनिया के चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है। इस बार फिल्म के पहले संस्करण में हटा दिए गए कुछ अतिरिक्त सीन होंगे, साथ ही ओरीजनल फिल्म से गायब रहे एंड क्रेडिट सीन को भी इसमें शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
फिल्म खत्म होने के बाद आने वाले कलाकारों और तकनीशियनों के नाम के बीच मार्वेल स्टूडियो अपनी अगली फिल्म का एक खास सीन शामिल करता रहा है, लेकिन यह परंपरा एवेंजर्स एंडगेम की पहली रिलीज में जारी नहीं रह पाई थी।

4 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
मार्वेल स्टूडियोज के सूत्रों की मानें तो दोबारा रिलीज होने पर जो एंड क्रेडिट सीन फिल्म में दिखाया जाएगा, उसका संबंध भारत में 4 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम से हो सकता है। भारत में एवेंजर्स एंडगेम ने 306 करोड़ 30 लाख रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
एवेंजर्स सीरीज की 22वीं फिल्म एवेंजर्स एंडगेम में सारे एवेंजर्स मिलकर सुपर विलेन थानोस का खात्मा करते हैं। हालांकि इस जंग में सीरीज का सबसे मशहूर किरदार आयरनमैन अपनी जान से हाथ धो बैठता है। वहीं इस लड़ाई के बाद कैप्टन अमेरिका सुपरहीरो की जिंदगी से रिटायर होने का ऐलान कर देता है। फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम की कहानी यहीं से शुरू होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें