फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: साजिद खान पर फिर लगा मीटू का आरोप और सामने आया अवतार का BTS वीडियो, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 17 Dec 2022 08:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
साजिद खान, अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज नई खबरें सामने आती रहती हैं। सिनेमाजगत के सितारों की निजी जिंदगी से लेकर उनकी फिल्म रिलीज होने तक की अपडेट्स खूब सुर्खियों में रहती हैं। लोगों को भी एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए खासा उत्सुकता रहती है। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत दस बड़ी खबरें। 
विज्ञापन

2 of 11
साजिद खान - फोटो : Social Media
फिल्म निर्देशक साजिद खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। एक ओर जहां उन्हें बिग बॉस में अपने खेल की वजह से आलोचना झेलनी पड़ रही है। वहीं घर के बाहर उन पर लगातार मीटू के आरोप लग रहे हैं। इसी क्रम में मुंबई की मॉडल-अभिनेत्री रैय्या लबीब ने साजिद पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मॉडल के मुताबिक यह घटना 10 साल पहले की है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Sajid Khan: नहीं कम हो रहीं साजिद खान की मुश्किलें, मुंबई की एक और एक्ट्रेस ने लगाया मीटू का आरोप
विज्ञापन

3 of 11
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2022 में रिलीज होने वाली हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ शुक्रवार को आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दुनियाभर में फैले 'अवतार' के फैंस इस फिल्म का पिछले 13 साल से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में पहले दिन इस फिल्म को भारत में भी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन जहां अभी तक आपने 'अवतार 2' को बनाने में जेम्स कैमरून को कितनी मेहनत करनी पड़ी थी उसके बारे में सिर्फ सुना है, वहीं अब मेकर्स ने फैंस को अपनी 13 साल पहले की गई मेहनत यानी 'अवतार' की शूटिंग को देखने का मौका दिया है। हवा में लटकती दुनिया को फिल्माने में निर्देशक और उनकी टीम को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसकी एक झलक उन्होंने इसके बीटीएस वीडियो को साझा करके दिखाई है।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Avatar 2: 'अवतार द वे ऑफ वाटर' के धमाल के बीच वायरल हुआ 'अवतार' का बीटीएस वीडियो, देख फैंस बोले लाजवाब

4 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
पठान फिल्म हर दिन एक नए विवाद में फंसती नजर आ रही है। फिल्म का गाना बेशर्म रंग अपनी रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरा है और कॉन्ट्रोवर्सी है कि इस गाने का पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही है। इस गाने को एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस बार इसका विरोध यहां नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में हो रहा है। पाकिस्तान के एक अभिनेता ने भी इस चोरी करने का आरोप लगाया है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Pathaan: पाकिस्तान तक पहुंची 'बेशर्म रंग' के विवाद की गूंज, पाक एक्टर ने इस गाने से चोरी करने का लगाया आरोप
 
विज्ञापन

5 of 11
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी इंडस्ट्री की गोपी बहू इस समय अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख से शादी करने को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। गुपचुप कोर्ट मैरिज करने के बाद अभिनेत्री ने अपने दूल्हे के नाम और चेहरे का खुलासा किया था, जिसने सबको चौंका दिया है। जहां सोशल मीडिया यूजर्स देवोलीना बनर्जी की शादी को लव-जिहाद के अंतर्गत ला रहे है और श्रद्धा वाल्कर के केस से जोड़ रहे हैं, वहीं अब अभिनेत्री के भाई अंदीप भट्टाचार्जी ने भी उनकी शादी को लेकर अपना रिएक्शन साझा किया है।  

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना की शादी में नहीं थी भाई की रजामंदी? वायरल पोस्ट में रिश्ते से दिखे नाखुश
विज्ञापन

6 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्सियल टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। टीवी रियलिटी शो को शुरू हुए आठ हफ्ते बीत चुके हैं। कंटेस्टेंट्स के लड़ाई झगड़ों को दर्शक खूब एंजॉय करते हैं। करीब दो महीने पूरे होने के बाद ये टीवी रियलिटी शो टीआरपी में भी अच्छा स्थान बनाने में सफल हुआ है। अब खबर है कि मेकर्स ने इस टीवी रियलिटी शो को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है, जिस कारण इस रियलिटी शो के फिनाले में अभी और वक्त लगने वाला है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Bigg Boss 16: क्या 'बिग बॉस 16' के फिनाले को बढ़ाया जाएगा आगे? मेकर्स ने शो को लेकर किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

7 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 बीतने को है और इस बीतते हुए साल में भारतीय मनोरंजन जगत में काफी कुछ बदल चुका है। दर्शकों की पसंद बदल चुकी है। उनके पसंदीदा सितारे बदल चुके हैं और कहानियों में उनकी दिलचस्पी की वजहें भी बदल चुकी हैं। दर्शकों की इन बदलती अभिरुचियों के चलते फिल्में और वेब सीरीज बनाने वाले अपनी कोशिशें भी बदल रहे हैं। कुछ कोरोना संक्रमण काल और कुछ वैश्विक मनोरंजन सामग्री तक आसानी से पहुंच के चलते भारतीय आम दर्शकों की रुचियां, अपेक्षाएं और आकलन के तरीके भी बदले हैं। इस लिहाज से ओटीटी में काफी कुछ प्रयोग भी हुए हैं। निर्देशक श्रीराम राघवन की शागिर्दी में बनी वासन बाला की फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ इसी के चलते नेटफ्लिक्स की ट्रेडिंग फिल्म बनी और सोशल मीडिया पर तमाम ट्रोलिंग का शिकार होने के बावजूद संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद लोकप्रियता के नए विश्व कीर्तिमान बनाने में सफलता हासिल की। आलिया भट्ट की पहली ओरिजिनल फिल्म ‘डार्लिंग्स’ को भी दर्शकों ने सबसे ज्यादा देखा। नेटफ्लिक्स के बीते साल की हिंदी मनोरंजन सामग्री की कुछ और उपलब्धियां आइए जानते हैं..

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  Year Ender 2022 Netflix: आलिया भट्ट बनीं ओटीटी क्वीन, ट्रेलर में मोनिका नंबर 1, साउथ में बाजी इस फिल्म ने मारी

8 of 11
फिल्म पठान - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' जब से रिलीज हुआ है, इसको लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म में दीपिका की बिकिनी के रंग पर जमकर बवाल हो रहा है। वहीं, अब इसी मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में 'पठान' के गाने में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही पठान की रिलीज पर रोक की मांग की गई है। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Pathaan: शाहरुख खान की ‘पठान’ पर नहीं थम रहा विवाद, बिहार के कोर्ट में दर्ज हुई शिकायत, रिलीज पर रोक की मांग

9 of 11
फिल्म हड्डी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का लुक - फोटो : insta
नवाजुद्दीन सिद्दीकी सिनेमा के मंझे हुए कलाकार हैं। उन्होंने अपने करियर में हर किरदार से लोगों का दिल जीता है। चाहे वह विलेन हो या फिर सकारात्मक भूमिका,  नवाज एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी भूमिका में इस कदर ढल जाते हैं कि बस दिखती है तो उनकी अदाकारी। नवाजुद्दीन अपनी अगली फिल्म 'हड्डी' में अपने ट्रांसजेंडर के किरदार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब तक फिल्म से एक्टर के दो लुक सामने आ चुके हैं और अब उनके तीसरे लुक पर भी फैंस फिदा दिखाई दे रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  Haddi: 'हड्डी' के नए लुक में नवाज की खूबसूरती देख दिल हार बैठे फैंस, बांधे तारीफों के पुल

10 of 11
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने इस साल रिलीज हुई सारी हॉलीवुड फिल्मों से कहीं ज्यादा ओपनिंग भारत में रिलीज के अपने पहले ही दिन ले ली है। देश में इस साल रिलीज हुई फिल्मों में ये फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ को भी पीछे छोड़ चुकी है। सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में भी अब तक रिलीज हुई सारी फिल्मों में नया रिकॉर्ड बनाते हुए नंबर दो की पोजीशन हासिल कर ली है। यहां यह गौर करने लायक है कि इस सीरीज की पिछली फिल्म ‘अवतार’ भारत में रिलीज हुई फिल्मों की पहले दिन की कमाई के टॉप 10 फिल्मों में भी शामिल नहीं हो पाई थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Avatar The Way of Water Day 1: स्पाइडरमैन नो वे होम से आगे निकली अवतार 2, हिंदी दर्शकों ने दिया जबर्दस्त प्यार
विज्ञापन

11 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान की कमबैक फिल्म अपनी रिलजी से पहले ही विवादों में घिर गई है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' का विरोध पूरे देश में हो रहा है। इसके गाने 'बेशर्म रंग' पर सोशल मीडिया से लेकर राजनितिक गलियारों तक बवाल होने के साथ ही हिंदू संगठन भी इसको लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। जहां हिंदू संगठन पहले ही 'पठान' को लेकर अपना गुस्सा जता चुके हैं, तो वहीं अब मध्य प्रदेश में उलेमा बोर्ड ने भी फिल्म और गाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। बोर्ड ने पठान फिल्म का बायकॉट करते हुए इसे रिलीज न करने की मांग की है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Pathaan Controversy: 'पठान' पर फूटा मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड का गुस्सा, बोले- नहीं उड़ाने देंगे इस्लाम का मजाक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें