फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atlee Jawan: निर्देशक एटली की अब तक नहीं पिटी कोई फिल्म, जानिए हिट की गारंटी बन चुके 10 दिग्गजों के बारे में

Sun, 10 Sep 2023 11:14 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
एटली कुमार, जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तमिल फिल्मों के जाने माने निर्देशक एटली कुमार के निर्देशन में बनी  शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है । इस फिल्म को ना सिर्फ समीक्षकों ने खूब सराहा बल्कि इस फिल्म को दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। इससे पहले एटली कुमार ने तमिल में 'राजा रानी',  'थेरी', 'मेर्सल' और 'बिगिल' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है, बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से खूब सफल रहीं। आइए जानते साउथ सिनेमा के टॉप 10 निर्देशकों के बारे में जिनके नाम का डंका बजता हैं और उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी मानी जाती हैं। 

विज्ञापन

2 of 11
एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एस एस राजामौली 

ना सिर्फ तेलुगु सिनेमा के बल्कि अखिल भारतीय सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में एस एस राजामौली का नाम शुमार होता है । उन्होंने 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और  'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' जैसी बड़ी हिट फिल्में दी हैं। 'आरआरआर' के जरिए पूरे विश्व मे भारतीय सिनेमा का गौरव बढ़ाया है।  एस एस राजामौली ने अब तक 12 फिल्मों का निर्देशन किया है और सभी फिल्में सफल रही हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। एस एस राजामौली  के खाते में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हैं ।  

विज्ञापन

3 of 11
वेत्रिमारन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेत्रिमारन 

तमिल सिनेमा के वेत्रिमारन जाने माने निर्माता - निर्देशक और लेखक हैं।  वेत्रिमारन ने अपने निर्देशन की शुरुआत  साल 2007  फिल्म 'पोलाधवन' से की। वेत्रिमारन की  फिल्म आडुकलम  तमिल सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से माना जाता है। इस फिल्म को छह राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे। वेत्रिमारन की फिल्म  'विसारनाई' को अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया था।साल 2019 में रिलीज फिल्म 'असुरन'  को तमिल में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। 

4 of 11
लोकेश कनगराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लोकेश कनगराज 

तमिल फिल्मों के सबसे सफल निर्देशकों में लोकेश कनगराज की भी गिनती होती है। लोकेश कनगराज ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत साल  2016 की एंथोलॉजी अवियाल में एक लघु फिल्म से की।उन्होंने अपनी पहली फीचर फिल्म 'मानगरम' का निर्देशन किया जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। लोकेश कनगराज 'कैथी', 'विक्रम' और 'मास्टर' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।  लोकेश कनगराज की आने वाली फिल्म 'लियो' 19 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है जिसमें विजय, तृष्णा  और संजय दत्त की मुख्य भूमिकाएं हैं। 

विज्ञापन

5 of 11
तुलसी जोसेफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तुलसी जोसेफ

मलयालम सिनेमा में तुलसी जोसेफ का नाम हिट निर्देशकों की श्रेणी में आता है। तुलसी जोसेफ ने बतौर अभिनेता भी कई हिट फिल्मों में काम किया। जिसमें 'डेसोम', आदि प्रमुख है। निर्देशक के रूप में तुलसी जोसेफ ने 'कुंजीरामायणम', 'गोधा' और 'मिन्नल मुरली' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। तीनों फिल्में व्यावसायिक और आलोचनात्मक रूप से बड़ी सफल रहीं। अभिनेत्री वामीका गब्बी ने मलयालम फिल्म में अभिनय की शुरुआत फिल्म  'गोधा' से की थी। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में तुलसी जोसेफ को बेसिल जोसेफ के भी नाम से जाना जाता है।  

विज्ञापन

6 of 11
अंजलि मेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंजलि मेनन

मलयालम सिनेमा में हिट डायरेक्टर की श्रेणी में अंजलि मेनन का भी नाम आता है। निर्देशक के साथ -साथ  अंजलि मेनन लेखक भी हैं, उन्होंनेकई अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार जीते हैं।  वह  'मंजादिकुरु' ' केरल कैफे'  'उस्ताद होटल' , 'बैंगलोर डेज , 'कूडे' और 'वंडर वुमेन' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। फिल्म 'उस्ताद होटल' के लिए अंजलि मेनन को 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पटकथा  के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। 'बैंगलोर डेज' अंजलि मेनन के  करियर की सबसे बड़ी फिल्म रही है।  इस फिल्म के लिए अंजलि मेनन को फिल्मफेयर अवार्ड्स और एशियानेट फिल्म अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ लेखक और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का केरल राज्य पुरस्कार मिला था।  

विज्ञापन

7 of 11
गीतू मोहनदास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गीतू मोहनदास  

गीतू मोहनदास  को  मलयालम  फिल्म  इंडस्ट्री में गायत्री दास के भी नाम से जाना जाता है। गीतू मोहनदास निर्देशक के साथ साथ अभिनेत्री भी हैं।  फिल्मों में गीतू मोहनदास ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर  की।  अभिनेत्री के तौर पर गीतू मोहनदास को सबसे पहला मौका अभिनेता मोहन लाल के साथ फिल्म 'लाइफ इज़ ब्यूटीफुल' में मिला।  वह 'थेनकासी पट्टनम', 'वलकन्नडी', 'नम्मल थम्मिल'  सहित कई मलयालम फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।  गीतू मोहनदास  'लायर्स डाइस' और 'मूथॉन' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी है। फिल्म 'लायर्स डाइस' को  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब पुरस्कार मिले,  यह फिल्म 87वें अकादमी पुरस्कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी के लिए भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि थी। वही फिल्म मूथॉन का साल 2019 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था । 

8 of 11
समीर सी. ताहिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

समीर सी. ताहिर 

समीर सी. ताहिर  मलयालम सिनेमा के सबसे सफल छायाकार, पटकथा लेखक , निर्माता और फिल्म निर्देशक हैं । समीर ताहिर ने  डैडी कूल, 'निद्रा' 'डायमंड नेकलेस', 'थमाशा' और 'मिन्नल मुरली' जैसी कई हिट फिल्मों में सिनेमेटोग्राफर के तौर पर काम किया है तो वहीं 'चप्पा कुरीश', 'काली' '5 सुंदरिकाल' जैसी कई हिट फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया है।  फिल्म 'काली' में दुलकर सलमान ने काम किया था और यह फिल्म मलयालम सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही है ।  

9 of 11
राज बी शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राज बी शेट्टी 

साउथ की कन्नड़ सिनेमा में राज बी शेट्टी  का नाम सफल निर्देशकों मे लिया जाता है । निर्देशक के साथ - साथ राज बी शेट्टी अभिनेता और लेखक भी हैं। राज बी शेट्टी ने साल 2017 में 'ओंदु मोट्टेया काथे' का निर्देशन किया था। इस फिल्म की कहानी राज बी शेट्टी ने खुद ही लिखी थी और फिल्म में लीड भूमिका भी उन्ही की थी। व्यावसायिक रूप से यह फिल्म काफी सफल रही । इस फिल्म के बाद राज बी शेट्टी  अभिनय और लेखन में ही व्यस्त रहे, अब छह साल के बाद निर्देशक के तौर पर उनकी वापसी फिल्म 'स्वाती मुट्ठईन मेल हनिए' के जरिए हो रही है। 

10 of 11
ऋषभ शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋषभ शेट्टी

फिल्म 'कांतारा'  के जरिए ऋषभ शेट्टी अखिल भारतीय स्टार बन गए । इस फिल्म को खूब लोकप्रियता मिली। इस फिल्म का  निर्माण  और निर्देशन करने के अलावा ऋषभ शेट्टी ने फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाई थी। कन्नड फिल्म इंडस्ट्री में  ऋषभ शेट्टी ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत साल 2016 में फिल्म 'रिकी' से की । इस फिल्म को  बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली। उसी वर्ष उन्होंने 'किरिक पार्टी' का निर्देशन किया, जो हिट फिल्म रही। 'किरिक पार्टी' के बाद ऋषभ शेट्टी ने 'प्रा. शाले' का निर्देशन किया, जिसे सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उनकी फिल्म 'कांतारा 2' अगले साल रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

11 of 11
प्रशांत नील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रशांत नील

कन्नड सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत करने वाले प्रशांत नील आज की तारीख में अखिल भारतीय निर्देशक बन चुके हैं। प्रशांत नील ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत साल  2014 की कन्नड़ फिल्म 'उग्रम' से अपनी की । इसके बाद वह  'केजीएफ: चैप्टर 1' और 'केजीएफ: चैप्टर 2' के बाद सबसे सफल निर्देशक बन गए। इन फिल्मों ने रिकार्ड तोड़ बिजनेस किया। कन्नड सिनेमा के इतिहास में यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म रही है।  प्रशांत नील  के निर्देशन में बनी फिल्म 'सालार'  रीलीज होने वाली है, जिसमे प्रभास की मुख्य भूमिका है । 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें