शहंशाह
- फोटो : Social Media
अमिताभ और इंदर राज का यह किस्सा भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, शहंशाह फिल्म के निर्देशक भी इंदर राज के बेटे टिनू आनंद थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिन दोनों (अमिताभ और टिनू) में अनबन हो गई थी।।सीन कुछ ऐसा था जिसमें अमिताभ को पुलिस की वर्दी पहनने के लिए कहा गया और वो वर्दी की जगह ब्लेजर पहनने की जिद्द पर अड़ गए थे। इसके चलते शूटिंग रुक गई। सबसे खास बात ये कि वो दिन अमरीश पूरी की इस फिल्म की शूटिंग का आखिरी दिन था। अगर उस दिन शूटिंग पूरी नहीं होती तो फिर टिनू आनंद को अमरीश पुरी से डेट्स लेनी पड़ती जिससे लोगों को बहुत नुकसान पहुंचता। ऐसे में वो चाहते थे कि अमिताभ उनकी बात मान लें। इसके बाद अमिताभ ने कहा कि वो इंदर राज आनंद से बात करना चाहते हैं।