फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asif Basra: अनुराग कश्यप की फिल्म से मशहूर हुए थे आसिफ बसरा, थियेटर से शुरू किया था करियर

Thu, 12 Nov 2020 06:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आसिफ बसरा - फोटो : सोशल मीडिया
Asif Basra Suicide: साल 2020 हिंदी सिनेमा के लिए बेहद खराब रहा है। इस साल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने अपने कई शानदार कलाकारों को हमेशा के लिए खो दिया। अब बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आई है। ब्लैक फ्राइडे, जब वी मेट और हिचकी सहित कई शानदार फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

2 of 5
आसिफ बसरा - फोटो : फाइल फोटो
आसिफ बसरा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। उन्होंने फिल्मों में हमेशा सह कलाकार की भूमिका अदा की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। आसिफ बसरा पहली बार जी टीवी के सीरियल 'वो' में नजर आए थे। यह सीरियल साल 1998 में आया था। इसके बाद उन्हें मिलिंद सोमन की फिल्म रूल्स प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला में देखा गया था। 

विज्ञापन

3 of 5
आसिफ बसरा - फोटो : Instagram: @asifbasraactor
बॉलीवुड में आसिफ बसरा को असली पहचान अनुराग कश्यप की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' से मिली थी। यह फिल्म साल 2004 में आई थी। इस फिल्म में आसिफ बसरा के किरदार का नाम शहनवाज कुरैशी था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद आसिफ बसरा को बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में देखा गया। उन्होंने फिल्म में छोटे से लेकर बड़े किरदार किए। 

4 of 5
फिल्म वंस ऑपोन ए टाइम इन में आसिफ बसरा - फोटो : यूट्यूब
आसिफ बसरा के अभिनय की तारीफ साल 2010 में आई फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में भी की गई थी। इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी के पिता का किरदार निभाया था। आसिफ बसरा ने अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक में भी काम किया था। उन्होंने आखिरी बार हॉटस्टार की वेब सीरीज होस्टेजेस में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आसिफ बसरा - फोटो : Instagram: @asifbasraactor
आपको बता दें कि आसिफ बसरा ने अपने पालतू कुत्ते की बेल्ट से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे के पास आत्महत्या की है। इस बात की जानकारी कांगड़ा जिले के एसपी विमुक्त रंजन ने दी है। हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसके अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पढ़ें: ड्रग्स मामले में कम नहीं हो रही हैं करिश्मा प्रकाश की मुश्किलें, विशेष अदालत ने स्थगित की जमानत याचिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें