जाने माने अभिनेता आसिफ बसरा ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी है। रंगमच से लेकर हॉलीवुड तक में काम कर चुके आसिफ का शव हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित उनके घर पर मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस बीच जैसे ये खबर फैली, बॉलीवुड स्टार्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। जानिए आसिफ की मौत पर स्टार्स ने क्या कहा?