फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशुतोष राणा: अभिनेता ने बताया विकास का मूलमंत्र, यूजर ने लिखा- उम्मीदों से जिंदा हैं उम्मीदों ने मारा भी

Tue, 04 May 2021 10:23 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आशुतोष राणा - फोटो : Facebook- @Ashutosh Rana
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा के लेखन प्रेम से हर कोई वाकिफ है। कई कार्यक्रमों में वह अपनी कविताओं की तुकबंदी पेश करते रहते हैं। उनकी लेखनी में गहराई होती है। अब अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक और ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें कुछ बातें लिखी हैं। फेसबुक पर उन्होंने अपनी एक फोटो भी शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 6
आशुतोष राणा - फोटो : Facebook- @Ashutosh Rana
आशुतोष राणा ने लिखा कि 'किसी और से लड़कर तो हम विजय प्राप्त कर सकते हैं, किंतु स्वयं के विरुद्ध छेड़ा गया युद्ध पराजय की पीड़ा देता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम मात्र विजय चाहते हैं या विजय के साथ विकास भी चाहते हैं ? यदि विकास हमारा अंतिम लक्ष्य है तो विश्वास कीजिए उसे आपस में ''लड़कर'' नहीं आपस में ''जुड़कर'' ही पाया जा सकता है।'
 
विज्ञापन

3 of 6
आशुतोष राणा - फोटो : Facebook- @Ashutosh Rana
अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'आपका कोटेशन वर्तमान परिस्थितियों में प्रासंगिक नजर आता है, संभवत गांधीजी की मूल भावना भी अंग्रेजों के खिलाफ इसी बात को लेकर चली थी।'

4 of 6
आशुतोष राणा - फोटो : Facebook- @Ashutosh Rana
वहीं, एक अन्य यूजर ने शायराना अंदाज में लिखा कि 'वाह वाह दादा, बहुत सच्ची बात कही आपने। चारागर भी दिखता है वो और कभी बेचारा भी। उम्मीदों से जिंदा भी हैं, उम्मीदों ने मारा भी। कब उसको है चैन मिला, वो कब ऐश-ओ-आराम किया। अपनों से वो जब-जब जीता, अंदर-अंदर हारा भी।'
विज्ञापन

5 of 6
आशुतोष राणा - फोटो : Facebook- @Ashutosh Rana
बता दें कि हाल ही में अभिनेता आशुतोष राणा कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने अनोखे अंदाज में दी थी। उन्होंने लिखा था कि 'आज भारतीय नव वर्ष आरंभ हो रहा है, इसे चैत्र नवरात्र भी कहा जाता है, आज से नौ दिनों तक भारतवर्ष में जगतजननी मां दुर्गा का पूजन, हवन, स्मरण किया जाएगा। इस अत्यंत शुभ दिवस पर यदि आपको आपके देह में पनप रहे विकार की जानकारी मिल जाए तो इससे शुभ कुछ हो ही नहीं सकता। यह जगतजननी की विशेष अनुकंपा है कि मुझे आज बैठकी के दिन पता चला कि मैं कोरोना ग्रस्त हो चुका हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आशुतोष राणा - फोटो : Facebook- @Ashutosh Rana
आशुतोष राणा ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान बनाई है। अधिकतर खलनायक की भूमिका में दिखाई देने वाले आशुतोष ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। जख्म, दुश्मन, संघर्ष, जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्होंने इसी के दम पर नकारात्मक भूमिका में भी जान फूंकने की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें