आशुतोष राणा
टीवी से की एक्टिंग की शुरुआत
आशुतोष राणा ने स्वाभिमान सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में वह एक गुंडे के रोल में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फर्ज, साजिश, कभी कभी और वारिस जैसे टीवी शोज किए। अपनी शानदार एक्टिंग की बदौलत वह जल्द ही फिल्मों में भी नजर आने लगे। तमन्ना, कृष्णा अर्जुन, दुश्मन और गुलाम जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म संघर्ष से मिली। इस फिल्म के हिट होने का बाद आशुतोष ने बादल, राज, अनर्थ, हासिल, कलयुग, जिला गाजियाबाद, शोरगुल, सोनचिड़िया, वॉर और पगलैट जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया। आशुतोष राणा ना केवल हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, तेलेगु और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।