फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: मोनालिसा ने किया प्रियंका चोपड़ा के 'तिनका तिनका' गाने पर डांस, अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

Wed, 10 Nov 2021 09:46 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करना नहीं भूलतीं। हाल में ही मोनालिसा ने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'करम' के सुपरहिट गाने 'तिनका तिनका' पर मनमोहक डांस किया है। इस वीडियो में मोनालिसा साड़ी पहने गाने पर कमर मटकाटी दिख रही हैं। मोनालिसा के डांस के इस अंदाज को देखकर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। इतना ही कमेंट बॉक्स में लोग मोनालिसा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।


मोनालिसा का करियर
मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वह सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी का भी जाना माना नाम बन चुकी हैं। वह टीवी के कई नामी सीरियल में काम कर चुकी हैं। इसी के साथ वह बिग बॉस की ऐसी कंटेस्टेंट रही हैं जिन्होंने शो में सच में शादी की। इस शो की वजह से मोनालिसा को घर घर में पहचाना मिली थी। 

मोनालिसा ने 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही वह अन्य भाषाओं बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग और डांस का जलवा दिखा चुकी हैं। मोनालिसा इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इसके बावजूद वह अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करना नहीं भूलतीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें