फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: जब लाल किले पर पहली बार फहराया था भगवा, आशुतोष गोवारिकर ने की जश्न की शानदार तैयारी

Sat, 23 Nov 2019 06:53 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Panipat - फोटो : amar ujala, mumbai
हिंदी सिनेमा को लगान, स्वदेस और जोधा अकबर जैसी कालजयी फिल्में देने वाले निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म पानीपत का नया गाना शनिवार को मुंबई में एक भव्य समारोह में रिलीज किया जा रहा है। 'मन में शिवा’ नाम का ये गाना साहस, एकता और वीरता का जश्न मनाता है और तीनों शिव यानी भगवान शिव, छत्रपति शिवाजी महाराज और सदाशिव राव भाऊ की मानवंदना देता है। 
विज्ञापन

2 of 4
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म पानीपत का पहला गाना 'मर्द मराठा' फिल्म के बारे में सही माहौल बनाता दिख रहा है। इसी माहौल में नया जोश पैदा करने की कोशिश है गाना, मन में शिवा। फिल्म के लीड कलाकारों अर्जुन कपूर, कृति सेनन के अलावा तमाम दमदार दूसरे कलाकारों के साथ फिल्माया गए इस गाने के जरिए आशुतोष ने फिल्म में इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

3 of 4
kunal ganjawala - फोटो : Social Media
सूत्र बताते हैं कि ‘मन में  शिवा’ एक विजय उत्सव है और यह दिल्ली में लाल किले पर मराठाओ की जीत और सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में लाल किले पर पहली बार मराठा झंडा फहराने का उत्सव है। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के लिखे इस गाने को चर्चित संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने संगीतबद्ध किया है। इस गाने से अरसे बाद गायक कुणाल गांजावाला की हिंदी सिनेमा में वापसी भी हो रही है।
विज्ञापन

4 of 4
आशुतोष गवारिकर - फोटो : social media

इस बारे में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर कहते हैं, “दिल्ली के लाल किले पर मराठों की विजय एक महत्वपूर्ण घटना है। सदाशिव राव भाऊ को छोड़कर कोई भी ऐसा नहीं कर पाया था। यह एक सराहनीय उपलब्धि थी जिसमें मराठा शौर्य और वीरता की बात की गई है और मुझे एक गीत चाहिए था जिससे जीत का जश्न दिखे । अजय-अतुल की रचना बेहद शानदार है और इसमें इन भावनाओं को बखूबी दर्शाया गया है। जावेदसाहब ने इस गाने में वही भाव रोपे हैं, जिनकी हमें जरूरत थी। राजू खान ने गाने की कोरियोग्राफी भी काबिले तारीफ की है।”

सौ करोड़ी फिल्म बनी बाला, बधाई हो और ड्रीमगर्ल के बाद ऐसा करने वाली आयुष्मान की तीसरी फिल्म

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें