Vivek Agnihotri
- फोटो : amar ujala, mumbai
और, अब कश्मीर फाइल्स? क्या जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने ने इस फिल्म के बीज बोए हैं?
नहीं, आर्टिकल 370 मेरी फिल्म का ट्रिगर प्वाइंट बिल्कुल नहीं है। कश्मीर फाइल्स का ट्रिगर प्वाइंट एक वीडियो है जो खूब वाइरल हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ कश्मीरी पंडितों ने मुलाकात की थी। इस वीडियो में एक शख्स प्रधानमंत्री का हाथ चूमता दिखता है, उनका नाम है डॉ. सुरेंद्र कौल। उन्होंने मुझसे कश्मीर में हुए नरसंहार पर फिल्म बनाने को कहा। कश्मीर का इतिहास भारत के इतिहास जितना ही पुराना है।
द कश्मीर फाइल्स पर आपकी रिसर्च दो साल से चल रही है और फिल्म की शूटिंग आप कब शुरू करने का इऱादा रखते हैं?
कश्मीर में हुए नरसंहार की जांच के लिए किसी सरकार ने कोई न्यायाधिकरण बनाया नहीं है। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद लोगों ने अपने साथ हुई ज्यादतियां दर्ज कराई थीं, लेकिन कश्मीर में जो हुआ उसे दर्ज कराने की कहीं कोई व्यवस्था नहीं है। हम ये कर रहे हैं कि कश्मीर से लेकर दिल्ली, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जर्मनी में जा बसे कश्मीर के लोगों से मिल रहे हैं और उनके इंटरव्यू रिकॉर्ड कर रहे हैं। हमारी मंशा ये सारे इंटरव्यू सरकार को सौंप देने की है। फिल्म ताशकंद फाइल्स की शूटिंग हम अगले साल फरवरी मार्च में शुरू कर देंगे।