फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 साल के हुए आशीष विद्यार्थी: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में कमाया नाम, इन किरदारों से मिली पहचान

Sat, 19 Jun 2021 08:10 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram
आशीष विद्यार्थी का जन्म 19 जून 1962 में हुआ था। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली भाषा में भी कई फिल्मों में काम किया। अधिकतर फिल्मों में इस अभिनेता ने विलन की भूमिका निभाई। एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ आशीष विद्यार्थी मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्मों के द्वारा बल्कि समाज में प्रति अपने अच्छे  कार्यों के लिए ख्याति पाई। इस अभिनेता ने अपने करियर में लगभग सभी भाषाओं में 234 फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वो अभी भी लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं और उसी के साथ वह टेलीविजन में भी काम कर रहें हैं। 19 जून को आशीष विद्यार्थी का जन्मदिन है। उन्होंने हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी पहचान बनाई। उनकी फिल्म 'द्रोखला' के लिए उन्हें फिल्मफेयर के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। आज इस खास मौके पर हम जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

केरल में हुआ था आशीष विद्यार्थी का जन्म

आशीष विद्यार्थी का जन्म कुन्नूर केरला में हुआ था। उनके पिता गोविन्द विद्यार्थी एक मलयाली आर्टिस्ट हैं और उनकी माता राबी एक मशहूर कत्थक डांसर थीं। आशीष विद्यार्थी ने अपनी शुरूआती पढ़ाई कुन्नूर केरला से की थी। लेकिन 1969 में वो दिल्ली आ गए और वही से इस अभिनेता ने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। आशीष विद्यार्थी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। एक समय ऐसा था जब वो दिल्ली में थिएटर करते थे और वहां पर उन्होंने खूब नाम कमाया। आशीष विद्यार्थी ने बंगाली सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री शकुंतला बरुआ की बेटी राजोशी बरुआ से शादी की। राजोशी विद्यार्थी भी टीवी अभिनेत्री हैं। उन्होंने सुहानी सी एक लड़की जैसे कई सीरियल्स में काम किया है।
विज्ञापन

2 of 5
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram
इस फिल्म से रखा था परदे पर कदम

आशीष विद्यार्थी ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म 'आनंद' से की थी। लेकिन सन 1991 में उन्हें फिल्म काल संध्या से बॉलीवुड में ब्रेक मिला। इस फिल्म के बाद इस अभिनेता ने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। उसके बाद आशीष विद्यार्थी ने 1942: अ लव स्टोरी, सरदार, बिच्छू, सरदार, द्रोखल, बर्फी, बाजी, नाजायज जैसी कई फिल्मों में काम किया। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने AK-47, वन्दे मातरम, सैनिक, नंदी जैसी कई कन्नड़ फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलीविजन में भी कई शोज किए।
विज्ञापन

3 of 5
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram
अधिकतम फिल्मों में निभाई विलेन की भूमिका

आशीष विद्यार्थी ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्में की। लेकिन अधिकतम फिल्मों में इस अभिनेता ने विलेन की भूमिका निभाई। ये अभिनेता बॉलीवुड के बेहतरीन खलनायकों की लिस्ट में शुमार हैं। आशीष विद्यार्थी ने बिच्छू, हसीना मान जाएगी, कहो ना प्यार है, जोड़ी नंबर 1 और जिद्दी जैसी फिल्में शामिल हैं। इस अभिनेता को नकारात्मक भूमिका में दर्शकों ने खूब पसंद किया।

4 of 5
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram
फिल्म की शूटिंग के दौरान सच में डूबने लगे थे आशीष विद्यार्थी

आशीष विद्यार्थी बहुत ही उम्दा कलाकार हैं। लेकिन कहते हैं विलेन की मौत फिल्म में होना निश्चित हैं। ऐसा ही हुआ कुछ आशीष विद्यार्थी के साथ। एक बार छत्तीसगढ़ में वो अपनी फिल्म 'बॉलीवुड डायरी' की शूटिंग कर रहें थे। उनकी शूटिंग महमरा एनीकट के पास चल रही थी जहां उन्हें पानी में उतरना था। इस  दौरान आशीष इतने अधिक गहरे पानी में चले गए कि वह सच में डूबने लगे। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते हुए देखा, लेकिन उन्हें लगा कि वो फिल्म का सीन है। ये सोचकर कोई उन्हें बचाने के लिए आगे नहीं आया। बाद में पुलिस ने आकर इस अभिनेता की जान बचाई। आशीष अब तक 185 फिल्मों में मर चुकें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशीष विद्यार्थी - फोटो : Instagram
अभिनेता के साथ-साथ हैं मोटिवेशनल स्पीकर

आशीष विद्यार्थी अपने होने के साथ-साथ एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। वो लगातार लोगों के बीच जागरूकता फैलाते हैं और सामाजिक कार्यों के लिए कार्यरत रहते हैं। अमर उजाला टीम की तरफ से इस अभिनेता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें