शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग मामले को लेकर चर्चा में हैं। आर्थर रोड जेल में लगभग 26 दिन बिताने के बाद, उन्हें 28 अक्तूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी और 30 अक्तूबर को उनकी रिहाई हुई। आर्यन को जमानत देते हुए कोर्ट ने 14 शर्तें लगाई हैं, जिनमें से एक यह है कि उन्हें हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। आर्यन खान आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के समक्ष पेश हुए। बेल मिलने के बाद आर्यन की यह पहली पेशी है। आर्यन फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। उन्हें अपना पासपोर्ट जब्त कराना होगा। अगर वे देश से बाहर जाना चाहेंगे तो इसके लिए अदालत की अनुमति लेनी होगी। इतना ही नहीं आर्यन अरबाज मर्चेंट जैसे दोस्तों और मामले के आरोपियों से बात नहीं करेंगे और मीडिया से भी बातचीत नहीं करेंगे। आर्यन को शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी दफ्तर में पेश होना होगा।
टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां ने यशदास गुप्ता संग अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। नुसरत ने दिवाली के मौके पर पति यश और बेटे ईशान के साथ पहली बार तस्वीर साझा की है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की यह तस्वीरें धूम मचा रही हैं क्योंकि निखिल जैन से अलग होने के बाद पहली बार नुसरत की मांग में सिंदूर नजर आ रहा है। दिवाली के मौके पर नुसरत जहां का लुक देखने लायक है।नुसरत जहां बैगनी साड़ी में नजर आ रही हैं वहीं यश बैगनी कुर्ते में दिख रहे हैं। वहीं नुसरत और यश के बेटे ईशान भी मैचिंग आउटफिट में हैं। यह पहली बार है जब नुसरत ने अपने बेटे की तस्वीर पब्लिक की है। बताते चलें कि नुसरत ने इसी साल अगस्त में बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद नुसरत जहां को खूब ट्रोल किया गया था, क्योंकि नुसरत के पहले पति निखिल जैन ने कहा था कि यह बच्चा उनका नहीं है लेकिन नुसरत ने इशारों इशारों में ही फैंस को यह बता दिया कि उन्होंने यश दास गुप्ता संग शादी कर ली है।
ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन को लेकर बिजी चल रही हैं, लेकिन फिर भी वे अपनी फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं। बीते दिनों एयरपोर्ट से उनका वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या से साथ नजर आ रही थीं। ऐश्वर्या के इस वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा, क्योंकि इस वीडियो में वह अपनी बेटी का हाथ पकड़कर चलती हुई दिखाई दे रही हैं। एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में साथ देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या बेटी आराध्या बच्चन को कैसे संभालती और केयर करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। एक ने लिखा- इनकी बेटी मुझे सामान्य नहीं लगती है। एक ने लिखा- ये हमेशा अपनी बेटी का हाथ क्यों पकड़ी रहती है, जबकि वह अब काफी बड़ी हो चुकी है।
बिग बॉस 7 की विनर रह चुकीं गौहर खान का उमर रियाज के खिलाफ बोलना भारी पड़ गया है। उमर रियाज की आलोचना करने पर उनके फैन एक्ट्रेस को ऑनलाइन धमकियां दे रहे हैं, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने भी पुलिस में शिकायत करने की बात कही है। गौहर खान ने उमर के फैंस के प्रति अपनी नाराजगी जताते हुए कई सारे ट्वीट्स किए हैं साथ ही यह भी कहा है कि उमर के फैंस के पास ना कोई लॉजिक है और ना दूसरों की राय के लिए टॉलरेंस। दरअसल ये मामला बीते एपिसोड में 'शक्ति' अभिनेता सिंबा नागपाल और आसिम रियाज के भाई उमर रियाज के बीच एक भिड़ंत के कारण हुआ। उमर ने सिंबा नागपाल की मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जिससे वो अपना आपा खो बैठे और उमर को स्विमिंग पूल में धकेल दिया। उमर ने इसके बाद कई ऐसी टिप्पणियां की जिससे जय भानुशाली सहित कई अन्य कलाकार भी बेहद नाराज हुए।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। माना जा रहा है कि दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस बीच दोनों एक साथ दिवाली मनाते नजर आए। दरअसल, बॉलीवुड में अलग अलग स्टार्स के घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया था। विक्की कौशल और कटरीना कैफ आरती शेट्टी की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। एक ही दिवाली पार्टी में शामिल होना इस कपल के रिलेशनशिप की खबरों को और हवा दे रहा है। अब तक दोनों ने खुलकर अपने प्यार का इजहार नहीं किया है, लेकिन हाल के कुछ समय से दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जा रहा है। दोनों ज्यादा से ज्यादा एक दूसरे के साथ समय बिताते दिख रहे हैं।
बॉलीवुड नगरी में यू तो पार्टियां होना आम बात है। इन पार्टियों में अक्सर बड़े बड़े स्टार सज धक कर एंट्री करते हैं और इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल भी होती है। यहां तक की फैंस भी ये देखना पसंद करते हैं कि उनके चहेते एक्टर्स कैसे दिख रहे हैं। एक्टर्स भी बॉलीवुड में होने वाली इन पार्टियों में खास दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसे में एक्टर सोहेल खान ने दिवाली के मौके पर अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची थी। सलमान खान से लेकर यूलिया तक पार्टी में रंग जमाते नजर आए थे। पार्टी की खास बात थी कि सभी लोग इस पार्टी में भारतीय परिधान में नजर आए। देखिए सोहेल खान की दिवाली पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल में ही दोनों जोधपुर में एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आए थे। आलिया ने इस दौरान रणबीर का जन्मदिन जोधपुर में ही मनाया था। कहा जा रहा है कि दोनों जोधपुर में अपनी शादी की लोकेशन की तलाश में गए थे। जिसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें चर्चा में हैं। दोनों ने अब तक कभी खुल कर अपने प्यार का इजहार नहीं किया था। लेकिन आलिया ने पहली बार दिवाली के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रणबीर के संग रोमांटिक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में रणबीर आलिया को अपनी बाहों में समेटे नजर आ रहे हैं। जिसे देख फैंस बेहद खुश हैं और जल्द ही उनकी शादी होते देखना चाहते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद अपने पति के साथ विदेश में रहने लगी हों। लेकिन जब भी कोई भारतीय त्योहार आता है, वह उसे सेलिब्रेट करना नहीं भूलतीं। प्रियंका ने भी दिवाली पर्व को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने पति के साथ कुछ तस्वीरों को साझा किया हैं जिसमें वह दोनों पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है और निक ने सफेद रग का कुर्ता पजामा पहना हुआ है। हाथ में पूजा की थाली लिए दोनों की लक्ष्मी माता कि पूजा करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन लिखा है 'या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः', इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस प्रियंका और निक को दिवाली की बधाईयां दे रहे हैं। वहीं यूजर्स प्रियंका कि तारीफ करते नहीं थक रहे कि देश से दूर होने और अंग्रेज से शादी के बाद भी वह अपने संस्कारों औप रीति रिवाजों को नहीं भूली हैं।
आर्यन ड्रग केस में रोज नए नए मोड़ आ रहे हैं। अब मुंबई क्रूज पार्टी ड्रग केस में एक अहम जानकारी सामने आई है। इस मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल को लोअर परेल में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी का सीसीटीवी फुटेज मिला है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गोसावी और सैम डिसूजा ने उस इलाके में शाहरुख की मैनेजर पूजा से मुलाकात की थी और कथित तौर पर 18 करोड़ रुपये का सौदा हुआ था। क्रूज मामले में एक गवाह प्रभाकर ने आरोप लगया था कि आर्यन को छोड़ने के लिए 25 करोड़ की मांग की गई थी। इनमें आठ करोड़ समीर वानखेड़े को मिलने वाले थे। लेकिन अब इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद मामले के एक अन्य गवाह किरण गोसावी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को उनके जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में विश किया है। उन्होंने पति विराट कोहली के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट लिखी है। अनुष्का शर्मा ने न सिर्फ पति के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, बल्कि उनके साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर भी साझा की है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दुबई से पति को बर्थडे विश करते हुे एक लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा है, जो बेहद ही खास है। इस पोस्ट में अनुष्का ने कहा कि वह दुनिया को बताना चाहती हैं कि विराट कितने अद्भुत शख्स हैं। अनुष्का ने विराट संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- इस फोटो और जिस तरह से आप अपना जीवन जीते हैं, उसके लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। आप मूल रूप से ईमानदारी और स्टील जैसी हिम्मत से बने हैं।